क्या शनि के इस चांद पर छिपे हो सकते हैं एलियंस

Share It!

क्या शनि के इस चांद पर छिपे हो सकते हैं एलियंस

एलियन की तलाश में खगोलविद ब्रह्माण्ड का हर कोना छान चुके हैं। मगर तलाश अभी तक पूरी नहीं हो सकी। मगर अब जिस ग्रह पर जीवन के संकेत मिले हैं, वह एलियंस की मौजूदगी की ओर इशारा करते हैं। यह शनि ग्रह का चांद एन्सेलाडस है। जिसमें रसायनिक तत्व मिले हैं, जो जीवन के लिए महत्वपूर्ण यौगिक माने जाते है। नासा के कैसिनी अंतरिक्ष यान के जरिए इसका पता चला है। यह खोज नासा समेत वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने की है। इस चांद पर मिला फॉस्फोरस जीवन के लिए एक आवश्यक रासायनिक तत्व है और खास बात यह है कि यह तत्व एन्सेलाडस में मौजूद बर्फ के भीतर है। दरअसल शनि का यह चांद विशाल महासागर के रूप में जाना जाता है। इस महासागर का पानी दक्षिणी ध्रुव पर गीजर के रूप में एन्सेलाडस की बर्फीली पपड़ी में दरारों के माध्यम से फूटता है, जो एक पंख का आकार बनाता है। कैसिनी अंतरिक्ष यान ने 2004 से 2017 के बीच अपने मिशन के दौरान कई बार में इस चांद और शनि के रिंग से होकर उड़ान भरी थी और डेटा एकत्र किया था। जिसका अध्ययन कर वैज्ञानिकों ने पाया कि एन्सेलाडस मे बर्फ के कणों में खनिज और कार्बनिक यौगिकों की एक समृद्ध सरणी है। जिसमें अमीनो एसिड के तत्व भी शामिल हैं। फॉस्फोरस जैविक प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक तत्वों में एक है , जो डीएनए के लिए एक बिल्डिंग ब्लॉक का कार्य करता है। यह तत्व क्रोमोसोम बनाता है और आनुवंशिक जानकारी रखता है। यह तत्व स्तनधारियों, कोशिका झिल्ली, और समुद्र में रहने वाले प्लैंकटन की हड्डियों में मौजूद होता है। फास्फोरस पृथ्वी पर सभी जीवन में मौजूद ऊर्जा-वाहक अणुओं का एक मूलभूत हिस्सा है। इसके बिना जीवन संभव नहीं हो सकता।
खोजकर्ता वैज्ञानिक फ्रेई यूनिवर्सिटीएट बर्लिन जर्मनी के एक ग्रह वैज्ञानिक
फ्रैंक पोस्टबर्ग का कहना है कि वह जानते थे कि एन्सेलाडस का महासागर विभिन्न प्रकार के कार्बनिक यौगिकों में समृद्ध है। नेचर पत्रिका में यह खोज प्रकाशित हो चुकी है। नए नतीजे से पता चलता है कि बर्फीले कणों के अंदर पर्याप्त मात्रा में फॉस्फोरस नमक के स्पष्ट रासायनिक के संकेत मिलते हैं । पहली बार पृथ्वी के अतिरिक्त किसी महासागर में इसकी मौजूदगी को खोजा गया है। बहरहाल इस चांद पर एलियन की मौजूदगी से कतई इंकार नहीं किया जा सकता है। जिसे लेकर एलियंस की तलाश कर रहे वैज्ञानिक उत्साहित हैं।
श्रोत व फोटो: अर्थ स्काई


Share It!