ग्रहों समेत ये हैं आसमान में चमकते हमारे 12 सितारे

Share It!

ग्रहों समेत ये हैं आसमान में चमकते हमारे 12 सितारे

आसमान में जगमगाते ग्रह नक्षत्र न होते तो स्याह रातों का रंग कैसा होता। यही चमकदार वस्तुएं हैं , जो हमारे आसमां की रंगत में निखार लाते हैं। हम यहां आसमान में नजर आने सबसे अधिक खूबसूरत चमकीले 12 चमकदार ग्रह नक्षत्रों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो आज के वायु व लाइट प्रदूषण भरे असमान में भी अधिकांश नजर आ जाते हैं।

1. सूरज 26.7 मैग्निट्यूट परिमाण चमक के साथ चमकता है। इसकी चमक इतनी अधिक है कि आंखों की सुरक्षा के लिए बिना विशेष सुरक्षा फिल्टर के सूर्य को देखा नहीं जा सकता है।

2. चाँद – सूरज के बाद दूसरा स्थान चंद्रमा का है। पूर्ण चन्द्रमा सबसे चमकीला होता है, तो इसका परिमाण -12.7 होता है। न्यू मून के दौरान इसकी चमक -6 हो जाती है। यहां यह भी जान लीजिए कि चन्द्रमा रातों के असमान में दूसरे सितारों को अपनी रोशनी के आगोश में ले लेता है। जिस कारण वह नजर नहीं आते।

3. शुक्र– शुक्र ग्रह पृथ्वी के सबसे निकट का ग्रह है। चन्द्रमा के बाद यही वह सितारा यानी ग्रह है, जो सार्वाधिक चमक बिखेरता है। इसका मैग्नीट्यूट -4.7 है। यह छह माह मॉर्निग व छः माह इवनिंग स्टार कहलाता है।

4. मंगल – लाल ग्रह मंगल शुक्र के बाद पृथ्वी का दूसरा करीबी ग्रह है, और यह लगभग हर दो साल में -2.9 के अपने अधिकतम मैग्नीट्यूट तक पहुँचता है। यह तब होता है जब मंगल पृथ्वी के आकाश में विपक्ष या सूर्य के विपरीत पहुंच जाता है।

5. बृहस्पति – बृहस्पति हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है, कुछ लोग गलती से इसे सबसे चमकीला ग्रह मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इसकी चमक मंगल से अधिक है। बृहस्पति -2.8 के परिमाण के साथ चमकता है। सबसे चमकीले तारे सीरियस की बात करें तो इसकी चमक -1.4 परिमाण है।

6. बुध – बुध को देख पाना आसान नही है। इसलिए इसे दुर्लभ ग्रह माना जाता है। यह सूर्य की रोशनी में नहाया रहता है। जिस कारण नजर नही आता। बुध शनि की तुलना में अधिक चमकीला है। इसका अधिकतम मैग्नीट्यूट -1.9 है।

7. शनि – अपनी बनावट को लेकर इसकी सुंदरता गजब की है। यह वलयाकार ग्रह है, जो अनेक छल्लों से घिरा रहता है। यही छल्ले इसकी सुन्दरता को निखारते हैं। इसका परिमाण +0.7 है। इसके छल्ले देखने के लिए दूरबीन का सहारा लेना पड़ता है।

8. बृहस्पति का चंद्रमा गेनीमेड – बृहस्पति के सबसे बड़े चंद्रमा गेनीमेड को कभी देखा है। बृहस्पति का यह उपग्रह अपने सबसे चमकीले लगभग 4.6 परिमाण तक पहुंचता है।

9. बृहस्पति का चंद्रमा आयो – यह बृहस्पति का ज्वालामुखीय उपग्रह है। हमारे चंद्रमा से थोड़ा बड़ा है। Io गैलीलियन उपग्रह है और यह अधिकतम 5.0 परिमाण तक चमक पाता है ।

10. क्षुद्रग्रह वेस्टा – क्षुद्रग्रह वेस्टा एकमात्र ऐसा क्षुद्रग्रह है जिसने सौर मंडल की सबसे चमकदार वस्तुओं की सूची में जगह बनाई है। सेरेस के बाद वेस्टा दूसरा सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह है। वेस्टा पृथ्वी के सार्वाधिक निकट पहुंचने पर 5.1 परिमाण तक पहुँच सकता है।

11. बृहस्पति का चंद्रमा यूरोपा – बृहस्पति के चार बड़े गैलीलियन चंद्रमाओं में से एक यूरोपा को भी इस सूची किया है। यह बर्फीले ग्रह है। इसके नीचे महासागर हैं। यूरोपा का परिमाण 5.2 है। सौर मंडल में सबसे चमकदार वस्तुओं में इस ऊपग्रह को शामिल किया गया है।

12. यूरेनस – यूरेनस ग्रह को नग्न आँखों से देखा जा सकता है। यह हमारे सौर मंडल का 7वाँ ग्रह है। पृथ्वी के नजदीक आने पर इसका मैग्नीट्यूट 5.6 हो जाता है।
https://space23lyear.com
श्रोत: अर्थ स्काई. कॉम
फोटो:बबलू चंद्रा द्वारा नैनीताल के नजदीक से ली गई शुक्र व बुध ग्रह के साथ तराई भाभर का विहंगम दृश्य। 


Share It!