WASP-39b ग्रह के खोले रहस्य नासा की वेब स्पेस टेलीस्कोप ने 

Share It!

WASP-39b ग्रह के रहस्य खोले वेब स्पेस टेलीस्कोप ने 
पृथ्वी से 15 किमी दूर अंतरीक्ष में स्थापित अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप अंतरीक्ष के कौनसे रहस्यमय वस्तु की तस्वीर हम तक पहुंचा दे, हमारी कल्पना से परे की बात है। अब जो तस्वीर उतारी है, वह आविष्मरणीय अविश्वनीय प्रतीत होती है। पिछले दिनों वेब स्पेस टेलीस्कोप ने एक दूर के विशालकाय एक्सोप्लैनेट के वातावरण को कैमरे में उतारा है। यह हमसे बेपनाह दूर की अलग दुनिया है। इस अनूठी दुनिया के वातावरण की रूपरेखा परमाणुओं, अणुओं, सक्रिय रसायन विज्ञान और बादलों को दर्शाती है। इस  ग्रह का नाम  WASP-39b है। यह लगभग शनि के आकार के बराबर  है और गर्म गैस वाला विशाल ग्रह है । यह अपने तारे के बहुत करीब से परिक्रमा करता है। जिस कारण अधिक गर्म हो सकता है।  यह ग्रह हमसे  700 प्रकाश-वर्ष दूर है। इस ग्रह पर रहने अथवा जीवन की कोई गुंजाइश नहीं है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ग्रह पृथ्वी जैसे संभावित रहने योग्य चट्टानी सहित कई अन्य एक्सोप्लैनेट्स के वायुमंडल का अध्ययन करने में सहायक हो सकता है।
कई तरह की गैस हैं इस ग्रह पर
WASP-39b का वायुमंडलीय वातावरण में वेब के जरिए सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, सोडियम, पोटेशियम और जल वाष्प का पता चला है। इस खोज को लेकर पांच शोध पत्र तैयार किए गए हैं। जिनमें तीन साइंस मैगजीन में प्रकाशित होने के लिए जा चुके है, जबकि दो कि समीक्षा की जा रही है। इन शोध पत्रों के शीर्षक  एल एल्डरसन एट अल, जेड रुस्तमकुलोव एट अल, अहरर एट अल, ए फेंस्टीन एट अल और एस. त्साई एट अल है।
वेब टेलीस्कोप ने इस तरह से हुआ, इस ग्रह के गर्म वातावरण का खुलासा 
खगोलविद  हबल लैंड स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप का उपयोग करके पहले WASP-39b के वातावरण का अध्ययन कर चुका  है। मगर वेब का नवीनतम विश्लेषण कहीं अधिक जानकारी  प्रदान करता है। जिसम  इस ग्रह के वातावरण के अवयवों का पता चलता है। वेब के परिष्कृत उपकरण एक्सोप्लैनेट वायुमंडल का पहले से कहीं अधिक विस्तार से अध्ययन करने में सक्षम हैं। जिसमें एक्सोप्लैनेट को कई उपकरणों के साथ देखा गया, जो इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रम का एक व्यापक प्रदान करते हैं और दुर्गम रासायनिक उंगलियों के निशान का एक समूह प्रदान करते हैं। इससे प्राप्त डाटा वास्तव में अनूठी जानकारी देता है। कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय समेत कई अन्य वैज्ञानिक हुए शोध में शामिल।
अभूतपूर्व जानकारी मिली इस खोज में
WASP-39b की आणविक और रासायनिक रूपरेखा ग्रह के वातावरण को अभूतपूर्वन्जनकारी विस्तार से पता चलती है। जिसमें एक्सोप्लैनेट के वातावरण में सल्फर डाइऑक्साइड का पहला पता लगाना शामिल है। साथ ही रासायनिक प्रतिक्रियाएँ सल्फर डाइऑक्साइड बनाती हैं, जो ग्रह के वायुमंडल से टकराने वाले तारे से तीव्र विकिरण का परिणाम है। विकिरण वास्तव में मजबूत है, क्योंकि बुध ग्रह हमारे सूर्य की परिक्रमा की तुलना में अपने तारे से आठ गुना अधिक परिक्रमा करता है। यह प्रक्रिया, विशेष रूप से, पृथ्वी की ओजोन परत के निर्माण के तरीके के समान भी है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि 
यह पहली बार है जब हम एक्सोप्लैनेट्स पर फोटोकैमिस्ट्री – ऊर्जावान तारकीय प्रकाश द्वारा शुरू की गई रासायनिक प्रतिक्रियाओं के ठोस प्रमाण देखते हैं। इस मिशन के साथ एक्सोप्लैनेट वायुमंडल की हमारी समझ को आगे बढ़ाने के लिए वास्तव में आशाजनक दृष्टिकोण दिया है।
इस अध्ययन से रसायनिक विश्लेषण करने में सक्षम होने से खगोलविदों को बाद में कुछ अन्य एक्सोप्लैनेट्स पर रहने की क्षमता के संभावित साक्ष्य खोजने और व्याख्या करने में मदद मिलेगी।
सोच से कहीं अधिक सटीक जानकारी मिली
 वेब टेलीस्कोप ने WASP-39b के वातावरण को जानने के लिए ग्रह को अपने तारे के सामने पारगमन करते हुए देखा। इसे बाह्य ग्रहों का पता लगाने और उनका अध्ययन करने के लिए पारगमन विधि के रूप में जाना जाता है। जैसे ही ग्रह ने पारगमन किया तो तारे से प्रकाश वातावरण में छन गया। इससे पराबैंगनी प्रकाश का पता चला। साथ ही तारे के प्रकाश के स्पेक्ट्रम में रंगों की जानकारी मिल सकी। इस शोध में वैज्ञानिकों का कहना है कि  यह वास्तव में जितना हमने सोचा था उससे कहीं अधिक सटीक, विविध और  सुंदर जानकारी हासिल की।
जीवनयोग्य ग्रह की तलाश में वेब 
वेब टेलीस्कोप जीवन योग्य ग्रह की तलाश में अहम भूमिका निभा सकती है। बहरहाल अभी तक इस दिशा में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन भविष्य में  संभावित रूप से रहने योग्य को तलाश कर लेगा।
https://space23lyear.com
स्रोत: JWST NIRSpec G395H के साथ एक्सोप्लैनेट WASP-39b का प्रारंभिक रिलीज़ विज्ञान,  JWST NIRSpec PRISM के साथ एक्सोप्लैनेट WASP-39b का प्रारंभिक रिलीज़ विज्ञान, JWST NIRCam के साथ एक्सोप्लैनेट WASP-39b का अर्ली रिलीज़ साइंस, JWST NIRISS के साथ एक्सोप्लैनेट WASP-39b का अर्ली रिलीज साइंस व एक एक्सोप्लैनेट वायुमंडल में फोटोकैमिस्ट्री का प्रत्यक्ष प्रमाण
फोटो: नासा / ईएसए / सीएसए / जोसेफ ओल्मस्टेड (एसटीएससीआई)

Share It!