आज रात होगी शानदार आसमानी आतिशबाजी

Share It!

आज रात होगी शानदार उल्कावृष्टि

रविवार रात आसमान में रोमांचक खगोलीय घटना पार्शिड मेटियोर शॉवर ( उल्कापात) होगा । यह खगोलीय घटना वर्ष की सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है।
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डॉ शशिभूषण पांडेय ने बताया कि इस घटना में 90 से अधिक आसमानी आतिशबाजी नजर आने की संभावना रहेगी। खगोल प्रेमियों को हर वर्ष बेसब्री से इसका इंतजार रहता है।
खगोलीय घटनाओं में उल्का वृष्टि सर्वाधिक रोमांचक मानी जाती है। यह खगोलीय घटना हर वर्ष इसी दौरान होती है। हालाकि साल मे उल्का वृष्टि कई बार देखने को मिलती हैं, लेकिन उनमें उल्काओं की संख्या कम होती है। आम तौर पर इसे टूटता तारा कहा जाता है, जो भ्रामक है। यह घटना आसमान मे विचरते उल्काओं के पृथ्वी के वातावरण में टकराने की वजह से होती है।

हमारे सौर मंडल का सर्वाधिक खूबसूरत ग्रह शुक्र रविवार को पृथ्वी व सूर्य के बीच पहुचने जा रहा है। पिछली बार यह संयोग 9 जनवरी, 2022 को हुआ था। वैज्ञानिक भाषा में इस खगोलीय घटना को अवर संयोजन के नाम से जाना जाता है। जिस समय यह संयोग होगा, तब दिन का समय होगा। लिहाजा दूरबीन के जरिये ही तकनीक का ध्यान रखते हुए इस घटना को सावधानी के साथ देखा जा सकेगा। सोलर फिल्टर का सहारा लेना जरूरी होगा। इस घटना में शुक्र सूर्य के दक्षिण किनारे पर 7.7 डिग्री से अपने पथ पर आगे बढ़ जाएगा।
श्रोत : डॉ शशिभूषण पांडेय, एरीज।
फोटो: बबलू चंद्रा।


Share It!