इन्ही दिनों निहार सकते हैं इस निहारिका को 

Share It!

इन्ही दिनों है तारों की अद्भुत नर्सरी ओरियन निहारिका को निहारने का सुनहरा मौका 

रातों को जगमगाते हर तारे की अपनी कहानी है अपना रहस्य है और अपनी अनोखी दुनिया है। हम इन तारों को रोज देखते हैं, पर उनकी चमक की गहराई को नहीं समझ पाते। टिमटिमाते तारों के बीच हमें पंक्तिबद्ध तीन तारों का एक निराला समूह आसमान की सुन्दरता को अद्भुत सौंदर्य बनाता है। एक लाइन में नजर आते इन तीनों तारों हर किसका मन मोह लेते हैं। इन तारों को ढूंढना बेहद आसान है। ये तीनों तारे इन्ही तारों से जुड़ी है तारे बनाने वाली नर्सरी। जिसका नाम है ओरियन नेबूला यानी ओरियन निहारिका। तारों की यह ऐसी नर्सरी है, जिसे देख पाना आसान है और इसकी तस्वीर भी आसानी से कैमरे में उतारी जा सकती है। तारों की यह नर्सरी हमेशा वैज्ञानिकों के रिसर्च के केंद्र में रही है। खास बात यह है कि इन दिनों इस निहारिका को बखूबी निहार सकते हैं।
करीब 25 प्रकाश वर्ष के दायरे में फैली है तारों की यह नर्सरी
ओरियन नेबुला धूल और गैस का एक बड़ा बादल है, जो लगभग 25 प्रकाश-वर्ष के दायरे में फैला हुआ है। ओरियन बेल्ट के तीन सितारे मध्यम-उज्ज्वल रोशनी के साथ टिमटिमाते रहते हैं। तीनों सितारे एक सीध में रहते हैं। ओरियन के दो सबसे चमकीले तारे बेटेलगेस और रिगेल के बीच में है। जब तीन को खोज लेते हैं तो ओरियन नेबुला का भी पता लगा सकते हैं, जिसे M42 के नाम से भी जाना जाता है। यह जानकर आश्चर्य होता है कि यह तारे बनाने वाली अद्भुत रंग बिरंगी नर्सरी को देख रहे हैं।
एक सीध में तीन तारों के जरिए पता लगा सकते हैं तारों की इस नर्सरी का
 उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों के महीने में इसे देख पाना बेहद आसान है, वहीं दक्षिणी गोलार्ध में गर्मियों के महीने में ओरियन को देख पाने का सही समय हैं। इसकी पहचान करने के लिए सबसे पहले एक लाइन में स्थित तीन तारों को देखिए। मध्यम-चमकीले ये तीनो तारे ओरियन बेल्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं। बारीकी से देखते हैं, तो तीन  सितारों से लटके हुए तारों की एक घुमावदार रेखा दिखाई देगी। इस महीने यानी दिसंबर के मध्य में आधी रात के आसपास  आकाश में सबसे ऊंचाई पर तारों की यह नर्सरी नजर आती है। ओरियन अगस्त और सितंबर के महीनों के आसपास यह भोर के असमान में नजर आती है।
आसान है इस निहारिका को निहारना
निहारिकाओं की बात करें तो ब्रह्माण्ड में इनकी संख्या अनगिनत है। गैस और धूल के बादलों
अधिकांश नेबुला को देख पाना आसान नही होता। जिसके लिए दूरबीन का सहारा लेना पड़ता है। मगर ओरियन के लिए ऐसा नही है।  ओरियन नेबुला लगभग पूरी तरह से अपने आप में एक कक्षा में है। इसे अंधेरी रातों को भी देख सकते हैं और चांदनी रात में भी निहार सकते हैं।
13 सौ प्रकाश वर्ष दूर है तारों की यह नर्सरी 
खगोलविदों के अनुसार यह निहरिका हमसे बहुत अधिक दूर नहीं है। जिस कारण इसे देख पाना आसान है। ओरियन नेबुला गैस और धूल का एक विशाल बादल है, जो हमारी मिल्की वे आकाशगंगा के कई में से एक है। यह पृथ्वी से लगभग 1,300 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।
एक हजार तारों को जन्म दे रही यह नर्सरी
तारों की यह नर्सरी लगभग 30 से 40 प्रकाश-वर्ष व्यास में फैली हुई है। वैज्ञानिक मानते हैं कि तारों की यह नर्सरी लगभग एक हजार तारों को जन्म दे रही है।  इसे ओरियन नेबुला स्टार क्लस्टर भी कहते हैं। खगोलविदों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम का मानना है कि ओरियन नेबुला क्लस्टर के दिल में एक ब्लैक होल हो सकता है।
डा शशिभूषण पांडेय, एरीज
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के खगोल विज्ञानी डा शशिभूषण पांडेय कहते हैं कि तारों का अपना जीवनकाल है। ब्रह्माण्ड के सागर में तारों का जन्म लेने और मरने का सिलसिला लगे रहता है। हमारी अपनी आकाशगंगा मिल्की वे में ओरियन नेबुला सार्वाधिक आकर्षण का केन्द्र है।
https://space23lyear.com
फोटो :EarthSky सामुदायिक तस्वीर।  वर्जीनिया में रूडी कोकिच द्वारा जनवरी 2021 में ओरियन नेबुला की मिश्रित छवि।
शोर्ष: EarthSky and एरीज

Share It!