ब्लैक होल की भयानक दहाड़

Share It!

ब्लैक होल की भयानक दहाड़, नासा ने की रिकॉर्ड

कई साल पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने एलियंस से संपर्क साधने के लिए ब्रह्माण्ड के अंधकार में एक आवाज भेजी थी और ध्वनि का उच्चारण था ॐ। करीब एक दशक गुजरने को है, लेकिन इसका कोई जवाब अंतरिक्ष से नही आया। मगर खास बात यह है कि आज भी ॐ का उच्चारण ब्रह्माण्ड में गुंजायमान है। मगर इस बीच नासा ने चौंकाने वाला वीडियो रिलीज किया है। जिसमे ब्लैक होल दहाड़ जैसी आवाज सुनाई पड़ती है। यह वीडियो वास्तव में चौंकाने वाला है, वही खगोल विज्ञान की उन्नत तकनीक का सबूत भी है।
दो सौ लाइट ईयर दूर है यह ब्लैक होल
यह दूसरी बार है जब नासा ने ब्लैक होल की आवाज को सुनाया है।  यह ब्लैक होल पृथ्‍वी से 200 प्रकाश वर्ष दूर है। नासा के अनुसार ब्लैक होल पर्सियस आकाशगंगा क्‍लस्‍टर (Perseus galaxy cluster) में मौजूद है। हमारी कल्पना से बहुत दूर इस आवाज को चंद्रा एक्स रे ओब्जारवेटरी ने रिकॉर्ड किया है।
ब्रह्माण्ड कतई सुनसान नही है
 नासा एक्‍सोप्‍लैनेट्स @NASAexoplanets ट्विटर अकाउंट के जरिए यह जानकारी दी है। और बताया है कि ब्राह्मड वियाबान सुनसान कतई नहीं है। वहा की हलचल धरती से अलग है। जिसकी हम कल्पना भी नही कर सकते हैं। बहरहाल ब्लैक होल की आवाज को खोज पाना बड़ी उपलब्धि है।  अंतरिक्ष में कोई ध्वनि  नहीं होने की अवधारणा निराधार है। माना जाता है कि अंतरिक्ष में ज्‍यादातर स्थान एक निर्वात है।  जिस कारण ध्वनि तरंगों को आगे बड़ने का रास्ता नहीं मिलता, लेकिन इस मामले में आकाशगंगा क्‍लस्‍टर में मौजूद गैस से ध्वनि को पकड़ा गया है। जान लीजिए एक प्रकाश वर्ष में 9.5 ट्रिलियन किलोमीटर होते हैं।
ब्लैक होल बेहद घने पदार्थ होते हैं, जिनका गुरुत्वाकर्षण इतना तेज होता है कि प्रकाश भी उसके असर से नहीं बच पाता। ब्लैक होल के साउंड का ऑडियो नासा ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें यह भी बताया गया है कि साउंड निर्वात (vacuum) में कैसे यात्रा करता है।
— NASA Exoplanets (@NASAExoplanets) August 21, 2022
मई में भी जारी किया था ऑडियो
 नासा ने इस साल मई में भी इस आकाशगंगा क्‍लस्‍टर से आ रहे ऑडियो को रिलीज किया था। यह साउंड एकदम नया है। वीडियो क्लिप में गड़गड़ाहट की दहाड़ व कराहने जैसी आवाज सुनाई पड़ रही है। यह वास्तव में ब्‍लैक होल जिन प्रेशर वेव्‍स को भेजता है, उनसे इस आकाशगंगा की गर्म गैसों में तरंगें पैदा होती हैं। यह साउंड में बदलने लगती हैं।
 Chandra X-ray Observatory ने रिकार्ड की आवाज
नासा की चंद्रा एक्स रे ओब्जरवेटरी द्वारा प्राप्त किए गए डेटा से यह वीडियो बनाया गया है। इसकी मूल रिकॉर्डिंग इस साल मई में रिलीज की गई थी, जैसाकि हम आपको पहले बता चुके हैं।
सूर्य की भी अपनी आवाज है
हमने अपने तारे सूर्य को धरती को रोशन करते तो प्रति दिन देखते हैं, लेकिन उसकी आवाज नहीं सुन पाते हैं। मगर ये जान लीजिए सूर्य की अपनी मस्त आवाज है। जिसका साउंड जैसे किसी सुरंग के भीतर से अति हुई आवाज सुनाई पड़ती है। खास बात यह है कि नासा ने ही सूर्य की ध्वनि को रिकार्ड किया था।
— NASA Exoplanets (@NASAExoplanets) August 21, 2022

Share It!