आया पूंछ वाला तारा असमान में चार चांद लगाने

Share It!

आया पुच्छल तारा (कॉमेट) असमान में चार चांद लगाने
एक पुच्छल तारा इन दिनों हमारे असमान की सुंदरता में चार चांद लगाने पहुंच चुका है। इस पुच्छल तारे (धूमकेतु ) का नाम 2022 E3 है। खास बात यह है कि अगले कुछ महीने वैज्ञानिकों समेत आसमान के प्रति रुचि रखने वालों का आंखों का तारा बना रहने वाला है। इन दिनों इसे देखने के लिए सुबह सूर्योदय से कुछ घंटे पहले जागना होगा और सूर्यास्त के बाद भी काफी धुंधला दिख सकता है। फिलहाल इसे देखने के लिए दूरबीन का सहारा लेना होगा। मगर कुछ दिनों बाद जब वह पृथ्वी के नजदीक पहुंचेग  तो इसे नग्न आंखों से देखे जाने की संभावना है। असमान में अपनी पूंछ के साथ चमक बिखेरने वाले इस आकाशीय आकर्षण को अपने कैमरे में कैद करने के लिए दुनियाभर के शौकिया वैज्ञानिकों ने तैयारियां शुरू कर दी है। कुछ एस्ट्रोफोटोग्राफर तो इसकी पूरी सीरीज कैमरे में कैद करने की तैयारी करने में जुट गए हैं। इसके लिए उन्हें करीब तीन महीने ठंड की रातों का हर पहर जागना होगा। इस बीच जैसे जैसे समय बीतता जाएगा, वैसे वैसे इसकी पूंछ लंबी होनी शुरू हो जाएगी। साथ ही इसकी चमक भी बड़ती चली जाएगी। फिलहाल इस पुच्छल तारे की पूंछ निकल आई है, जो एक कौमा की तरह नजर आ रही है।
C/2022 E3 (ZTF) नाम है इस पूंछ वाले तारे का
इस पुच्छल तारे यानी की धूमकेतु की खोज वैज्ञानिकों ने इसी वर्ष 2 मार्च, 2022 को की और इसका नाम C/2022 E3 (ZTF) दे दिया। वैज्ञानिकों का  कहना है कि वह हमारे सौर मंडल के भीतर की ओर प्रवेश कर रहा है। यह चमकीला है, लेकिन इतना भी नही कि इसे नग्न आंखों से देखा जा सके। यह अभी बहुत धुँधला जाकर आ रहा है , जिसे बिना टेलीस्कोप की मदद से नहीं देखा जा सकता है। जब यह 2023 की शुरुआत में पृथ्वी और सूर्य के करीब पहुंचेगा तो इसके नग्न आंखों से भी देखे जाने की संभावना है। इन दिनों सूर्यास्त के बाद कुछ घंटों के लिए दिखाई दे रहा है , जबकि सुबह को सूर्योदय से कुछ घंटे पहले उदय होता नजर आयेगा।
धूमकेतु C/2022 E3 (ZTF) 
खगोलविदों ने दक्षिणी कैलिफोर्निया में माउंट पालोमर में स्थित ज़्विकी ट्रांसिएंट फैसिलिटी (ZTF) से 48-इंच (1.2-मीटर) सैमुअल ओस्चिन रोबोटिक टेलीस्कोप के जरिए इसकी खोज की।  करके धूमकेतु की खोज की। यह धूमकेतु 13 जनवरी 2023 को सूर्य के अपने निकटतम बिंदु – उपसौर में पहुँच जाएगा। उस समय, यह सूर्य से 1.11 AU दूर होगा। इसके बाद  2 फरवरी, 2023 को पृथ्वी के अपने निकट 0.29 AU यानी 27 मिलियन मील (44 मिलियन किमी) की दूरी पर रहेगा।
ऐसे तलाश करें इस धूमकेतु को 
वर्तमान में यह धूमकेतु उत्तरी गोलार्ध में मौजूद है, जो सुबह के समय नजर आ रहा है। दिसंबर  मध्य में यह धूमकेतु कोरोना बोरेलिस तारामंडल  में होगा, जो उत्तरी आकाशीय ध्रुव और पोलारिस की ओर बढ़ रहा है। इसके बाद  30 जनवरी को पोलारिस के आसपास के क्षेत्र में होगा। उम्मीद है कि तब तक यह दूरबीन से साफ दिखाई देने लगेगा।  वैज्ञानिकों का मानना है कि जनवरी 2023 के अंत में बिना दूरबीन की सहायता से यानी नग्न आंखों देखा जा सकेगा। बहरहाल इसे देखने के लिए आकाशीय मानचित्र में धूमकेतु 2022 E3 ZTF के नाम से खोज सकते हैं। इटली के खगोलशास्त्री अर्नेस्टो गुइडो नए धूमकेतु C/2022 E3 (ZTF) की धूमकेतु प्रकृति की पुष्टि करने वाले पहले वैज्ञानिक थे।
https://space23lyear.com
श्रोत: EarthSky.com
फोटो: मेहिल, न्यू मैक्सिको में एलियट हरमन ने 17 सितंबर, 2022 को यह तस्वीर ली थी।

Share It!