शनि दर्शन के साथ अध्ययन के लिए खास होगा यह महीना/अभी धुंधला नजर आ राह है धूमकेतु 12पी/पोंस-ब्रूक्स

Share It!

शनि दर्शन के साथ अध्ययन के लिए खास होगा यह महीना

शनि दर्शन के साथ अध्ययन के साथ अगस्त का महीना खास रहने वाला है। इस माह शनि ग्रह हमारे नजदीक पहुचने जा रहा है। किसी सुनहरे तारे की तरह चमकता नजर आएगा यह ग्रह। इसे नग्न आंखों से बखूबी देखा सकेगा। 27 अगस्त की रात शनि अपोजीसन की स्थिति में पहुचने जा रहा है।

सौर मंडल में शनि ग्रह अपना अलग स्थान व पहचान रखता है। उसके चमकते छल्ले हर किसीको अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अब इस माह के अंत मे शनि ग्रह सूर्य के अपोजिसन में होगा तो इसका नजारा खास होगा। 27 अगस्त को पश्चिम में सूरज अस्त हो रहा होगा तो वहीं पूर्व में शनि उदय हो रहा होगा। पूरी रात को शनि को देखा जा सकेगा। सूर्यास्त के समय पूर्व दिशा में शनि को उदय होते समय आसानी से देखा जा सकेगा। 27 अगस्त की रात शनि ग्रह को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि शनि ग्रह पर अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों के लिए यह रात महत्वपूर्ण होगी और खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास होगी। बायनाकुलर से इसकी रिंग्स देखी जा सकेंगी। 27 अगस्त के दौरान शनि आम तौर पर पृथ्वी के सबसे करीब होता है।

अभी धुंधला नजर आ राह है धूमकेतु 12पी/पोंस-ब्रूक्स

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डा शशिभूषण पांडेय के अनुसार भले ही धूमकेतु 12पी/पोंस-ब्रूक्स के पृथ्वी के नजदीक आने पर एक वर्ष का समय शेष हो, लेकिन 73 वर्ष के लंबे अंतराल बाद इसे देखना सुखद एहसास होगा। अमेच्योर वैज्ञानिक इसकी ढूंढ खोज शुरूने लगे हैं। उम्मीद है कि कैमरे की अत्यधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता के चलते इसकी बेहतर तस्वीरें देखने को मिलेंगी। साथ ही अध्ययन में आसानी होगी।
फिलहाल वह धुंधला नजर आ रहा है और वह सौरमंडल की भीतरी कक्षा में हमारे करीब आगे बढ़ रहा है। अगले साल 2024 में 2 जून को पृथ्वी के सबसे करीब पहुच जाएगा।

श्रोत: अर्थ स्काई।

फोटो:नासा।


Share It!