सौरमंडल के बाहरी छोर में छिपा है पृथ्वी जैसा बौना ग्रह

Share It!

सौरमंडल के बाहरी छोर में छिपा है पृथ्वी जैसा बौना ग्रह

हमारे सौरमंडल के बाहरी हिस्से में पृथ्वी के समान बौना ग्रह छिपा हुआ है। इसका नाम 90377 सेडना है। इसकी कक्षा अंडाकार तो है, लेकिन दूरी के लिहाज से विचित्र है। जिसे देखकर वैज्ञानिक हैरान है। कुछ दिन पहले इसकी वास्तविकता का पता चला है।

11400 वर्ष लगते हैं सूर्य की परिक्रमा में

हमारे सौरमंडल में यह बौना ग्रह अंतिम छोर का है। इसे सूर्य की परिक्रमा करने में 11400 वर्ष का समय लगता है। इसकी कक्षा इसे 11.3 अरब किमी चक्कर के साथ सौर मंडल से बाहर तक ले जाती है और वह कुइपर बेल्ट से भी आगे पहुँच जाता है। हालाकि इसका पता 2003 में चल चुका था। तभी से खगोलविदों ने इसकी कक्षा को लेकर अध्ययन शुरू कर दिया था। अब इसकी वास्तविकता का पता चला है तो वैज्ञानिक हैरान हैं। उनका कहना है कि अंतरिक्ष के एक खाली क्षेत्र में ऐसी दुनिया कैसे बन सकती है, जहां यह सौर मंडल के विशाल ग्रहों और यहां तक ​​कि मिल्की वे आकाशगंगा से प्रभावित होने के लिए बहुत दूर है।

वैज्ञानिक कहते हैं

अध्ययन से पता चलता है कि बाहरी क्षेत्र में मंडरा रहा अब तक का अज्ञात पृथ्वी जैसा ग्रह है। यह ग्रह समान ट्रांस-नेप्च्यूनियन ऑब्जेक्ट्स (टीएनओ) की कक्षाओं को विचलित कर सकता है। इस क्षेत्र में अनगिनत बर्फीले पिंड हैं , जो विशाल दूरी पर सूर्य की परिक्रमा कर रहे हैं। जापानी वैज्ञानिको ने ऐसे अनदेखे ग्रह के प्रभावों का विश्लेषण कंप्यूटर सिमुलेशन से किया। बहरहाल इसके आगे का अध्ययन जारी है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि भविष्य में सौरमंडल के बाहरी पिंडो की वास्तविकता का पता चल जाएगा।

प्लैनेट 9 से तुलना की जारी इस बौने ग्रह की

इस बौने ग्रह की प्लैनेट नाइन से तुलना की जा रही है। प्लैनेट 9 सौरमंडल का छिपा हुआ ग्रह है, जो हमारे ग्रहों की कक्षा में असर डालता है। इस ग्रह की खोज लबे समय से की जा रही है। मगर अभी तक इसका पता नही चल सका है। प्लैनेट 9 की खोज गणितीय आधार पर हुई थी।
श्रोत व फोटो: स्पेस.कॉम


Share It!