अगले 24 दिन चंद्रमा के रहस्य जानेगा चन्द्रयान 3

Share It!

अगले 24 दिन चंद्रमा के रहस्य जानेगा चन्द्रयान 3

वैज्ञानिक जगत में चन्द्रयान 3 इन दिनों सबसे बढ़ी खबर बनी हुई है। चंद्रमा पर चंद्रयान 3 का आज चौथा दिन है। पृथ्वी के दिनों के हिसाब से वह 24 दिन चंद्रमा की सतह पर काम करेगा और वैज्ञानिकों की जिज्ञासाओं को शांत करेगा। अच्छी खबर है कि उम्मीद के मुताबिक चन्द्रयान 3 मिशन आगे बढ़ रहा है। विक्रम लैंडर और रोबर प्रज्ञान खोज की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
भारतीय अंतरीक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) मिशन की पल पल की जानकारी दे रहा है।

चन्द्रयान 3 पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। खास बात यह है कि चंद्रमा के साउथ पोल की धरती पर उतरकर कीर्तिमान बनाया है। भारत के लिए ही नही बल्कि विश्व के लिए यह बढ़ी उपलब्धि है। यह मिशन चाँद पर नया दिखाने वाला है। जिसका लाभ भविष्य में सभी देशों के चंद्र अभियानों को मिलेगा। बहरहाल चाँद की धरती पर सबसे बड़ी खोज तरल पानी की खोज है। साथ ही हीलियम समेत बहुमूल्य धातु प्राप्त होते हैं तो यह बढ़ी खोज होगी।

इसरो चन्द्रयान 3 की हर खबर अपडेट कर रहा है और वीडियो भी जारी कर रहा है। इसरो के हौंसले बुलंद हैं और अब वह सूर्य मिशन की तैयारी में जुट गया है। आदित्य एल 1 नामक सूर्य मिशन सम्भवतः अगले माह लॉन्च कर देगा। यह मिशन भी महत्वपूर्ण होगा, जो सूर्य में होने वली गतिविधियों को समझने का प्रयास करेगा। आदित्य एल 1 मिशन भारतीय अंतरिक्ष मिशन में एक पायदान और ऊपर लेकर जाएगा।

भारतीय तारा भौतिकी संस्थान बंगलुरु के पूर्व खगोलविद प्रो आर सी कपूर कहते हैं कि पिछले कुछ सालों से चंद्र अभियान में तेजी आई है। जिससे उम्मीद है कि आने वाले कुछ सालों में हमें चंद्रमा के कई सवालों के जवाब मिल पाएंगे। इस दिशा में चन्द्रयान 3 बड़ी भूमिका निभाने की पहल शुरू कर दी है। नासा का मून मिशन आर्टेमिस चाँद पर इंसान को पहुचाने की तैयारी मे जुटा है।
श्रोत व फ़ोटो: इसरो।


Share It!