आसमान में नजर आया अजूबा रहस्य

Share It!

आसमान में नजर आया अजूबा रहस्य

आसमान की ऊंचाइयों में तैरता वह रहस्य क्या था, जिसने वैज्ञानिकों को चौंका दिया। वह जो कुछ भी था, देखने में जितना दिलचस्प था उतना ही रहस्यमय भी था। जिसे देख सभी भौंचक्के रह गए और कयास लगने शुरू हो गए। आम आदमी इस रहस्य को देखकर कुछ भी कयास लगाता तो बात कुछ और थी, लेकिन ये कयास वैज्ञानिकों द्वारा लग रहे थे। इस रहस्यमय वस्तु का आकार सर्पिल था। जिसे हवाई वेधशाला से देखा गया । इस रहस्मय वस्तु को कैमरे में उतारा गया और वीडियो भी बनाई गई। इसे मौना केआ, हवाई के ऊपर कैप्चर किया गया । यह घटना 18 जनवरी की है।

इस तरह से बनी रहस्य की आकृति

आसमान अनन्त है और स्याह अंधेरा भी। यहाँ कब कौनसी घटना हो जाए, पता नही चलता और हम यह भी नही जान पाते कि वह देख क्या कह रहे हैं। इस सरपिल वस्तु की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। यह वस्तु उच्च आसमान में सबसे पहले एक छोटे सी बिंदु के समान नजर आई। फिर फैलते चली गई। इसके बाद एक सर्पिल आकार में परिवर्तित हो गई। इसके बाद पुनः सिकुड़ती चली गई। इसके बाद गायब हो गई। यह रहस्यमय नजारा करीब आधे घंटे तक नजर आया था।

स्पेसएक्स उपग्रह होने की सम्भावना जताई

इस रहस्यमय वस्तु को देख सबसे पहले समझा गया कि यह एलन मस्क के स्पेसएक्स उपग्रह का कारनामा हो सकता है, जो इन दिनों आसमान में छाया हुआ है। स्पेस एक्स न जाने कब असमान में ट्रेन छोड़ दे , पता नही चलता। जिस कारण स्पेस एक्स सैटेलाइट होने की सम्भावना सबसे अधिक जताई गई। संभवतः उस दिन पहले लॉन्च किया गया एक नया स्पेसएक्स उपग्रह हो सकता था।

यह युद्ध से संबंधित कोई परीक्षण भी हो सकता था ?

रूस यूक्रेन जंग ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। वैज्ञानिक भी इससे अछूते नहीं हैं। जिसके चलते सुबारू के खगोलविदों ने कहा कि उन्हें लगता है कि कैमरे में कैद सर्पिल युद्धाभ्यास से संबंधित कुछ भी हो सकता है जो उपग्रह को मध्य-पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया है। खास बात यह है कि सुबारू टेलीस्कोप ने इस घटना का एक वीडियो जारी किया।

या फिर प्लैनेट एक्स था ?

प्लैनेट एक्स का रहस्य आज भी बना हुआ है। इसे प्लैनेट 9 भी कहा जाता है। यदि प्लैनेट एक्स मिल गया तो वह हमारे सौर मंडल का नौवा ग्रह होगा। हवाई से देखी गई वस्तु को लेकर प्लैनेट एक्स होने की संभावना जताई गई। मगर यह भी सत्य है कि जिस नौवें ग्रह की खोज में वैज्ञानिक लंबे अर्से से जूते हुए हैं, क्या वह इतने आसानी से मिल जाएगा। बहरहाल इसकी संभावना सिरे से खारिज कर दी गई।

सच का खुलासा अभी भी रहस्य के घेरे में

स्पेसएक्स लॉन्च से रहस्यमय सर्पिल बना था। 18 जनवरी, 2023 को सुबह 7:24 बजे EST पर, SpaceX ने फ़्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फ़ोर्स स्टेशन से GPS III स्पेस व्हीकल 06 मिशन लॉन्च किया था। सुबारू-असाही स्टार कैमरा से इस घटना को कैमरे में कैद किया था। मगर सच यह भी है कि कई वैज्ञानिक इसे लेकर अभी यह आशंकित हैं। उनका मानना है कि इस पर शोध जरूरी है।

https://space23lyear.com

श्रोत: केली केसर व्हीट।
फोटो: सुबारू-असाही स्टार ।

 


Share It!