2023 में ये होंगे असमान के मुख्य आकर्षण

Share It!

2023 में लगेंगे दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण
 नववर्ष 2023 ग्रह नक्षत्र असमान में अनोखी छटा के साथ नजर आने वाले हैं। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार इनका हमारे जीवन पर क्या असर पड़ेगा, ये ज्योतिष शास्त्री ही बता पाएंगे, लेकिन खगोल विज्ञान की दृष्टि  पूरे साल बनी रहने वाली है। जिसके चलते यह वर्ष स्टार गेजिंग के लिए बेहद खास रहने वाला है। मंगल के साथ कभी बृहस्पति होंगे तो कभी शुक्र मंगल के करीब होगा। असमान में विचरते चांद तारों की दुनिया इस वर्ष चार चांद लगाने वाली है।  आसमानी आतिशबाजी इस वर्ष खास आकर्षण होगा। साथ ही सूर्यग्रहण के अलावा चंद्रग्रहण भी होगा । बुध  दर्शन के लिहाज से भी यह वर्ष खास रहने वाला है।
20 अप्रैल को लगेगा पहला सूर्यग्रहण 
  इस वर्ष सूर्य व चंद्र के कुल चार ग्रहण लगने जा रहे हैं। वर्ष का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा। इसके बाद पांच मई को चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण पैनंबरा होगा। यह दिखाई नही देगा।  इसके बाद अगला  सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को  होगा। यह सूर्यग्रहण वलयाकार होगा। वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा।  चारों ग्रहण को दुनिया के कई हिस्सों से देखा जा सकेगा।
उल्का वृष्टि के नजर आयेंगे नौ नजारे
 साल में आसमानी आतिशबाजी यानी उल्कावृष्टि की नौ आकर्षक घटनाएं होंगी। इन सबके बीच शुक्र ग्रह आसमान में छाया रहेगा। साथ में करीब छह माह तक लाल ग्रह अपनी लालिमा बिखेरते हुए नजर आएगा। इस दौरान शुक्र कभी चंद्रमा से जा मिलेगा तो कभी मंगल के पहलू में नजर आयेगा। सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति भी आसमान में अलग छाप छोड़ता प्रतीत होगा। अगस्त का महीना शनि ग्रह के नाम रहने वाला है। जिसमें शनि पृथ्वी के काफी नजदीक होगा। जिस कारण इसे देख पाना आसान होगा।
शनि व शुक्र का होगा मधुर मिलन
  जनवरी के महीने में 22 तारीख को शनि व शुक्र एक दूसरे के नजदीक होंगे। यह नजारा भी देखने लायक होगा। वर्ष में सूपरमून भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। सुपरमून तीन जुलाई की रात को धरती पर चांदनी बिखेरेगा। साल के कुछ दिन बुध दर्शन के भी रहने वाले हैं। सूर्य की चकाचौंध रोशनी में खोए रहने वाले बुध को निहारने के कई मौके होंगे। साल के अंखीर दिसंबर में जेमिनीड उल्कावृष्टि होगी।
2023 में ये खगोलीय घटनाएं होंगी आकर्षण
3/4 जनवरी – क्वाडरैनडिस्ट उल्कावृष्टि।
30 जनवरी   – बुध ग्रह को देखने का अवसर।
22/23 अप्रैल- लिरिड्स उल्का वृष्टि।
6/7 मई        – एटा एक्वारिड्सउल्कावृष्टि ।
4 जून           – शुक्र अनोखी चमक के साथ।
3 जुलाई        -सुपर मून।
28/29 जुलाई -डेल्टा एक्वारिड्स उल्कावृष्टि।
12/13 अगस्त -पर्शीड उल्कावृष्टि।
27 अगस्त      – शनि अपोजीसन।
21/22 अक्टूबर -ओरिनिड उल्कावृष्टि।
4/5 नवंबर       – टॉरिड्स उल्कावृष्टि।
13/14            – जेमिनिड उल्कावृष्ट
ये सभी खगोलीय घटनाएं सामान्य खगोलीय घटनाएं हैं, जो वैज्ञानिक नजरिए से खास होती हैं और स्टार गेजिंग के लिहाज से बेहद खास होती हैं। इन सभी घटनाओं को कोरी आंखों से देख सकते हैं।
https://space23lyear.com
श्रोत: अर्थस्काई.आर्ग।
फोटो: बबलू चंद्रा।  

https://space23lyear.com


Share It!