खूबसूरत ग्रहों की शाम अब होने लगी खास

Share It!

खूबसूरत ग्रहों की शाम अब खास होने लगी है

चमकीले ग्रहों के लिहाज इस माह के शेष दिन बेहद खास होने जा रहे है। यह दोनो ग्रह शुक्र और बृहस्पति हैं, जो एक दूसरे के काफी नजदीक पहुंच गए है और शाम के आसमान में अनोखी छटा बिखेर रहे हैं। हमारे सौर मंडल के यही दो चमकीले ग्रह हैं। शुक्र सबसे ज्यादा चमकीला है और उसकी सुंदरता को टक्कर देने वाला बृहस्पति है। यह दोनों फरवरी में एक साथ कुछ आगे पीछे नजर आ रहे हैं। 22 फरवरी 2023 की शाम को इनके नजदीक युवा चन्द्रमा भी उपस्थित होगा और मुस्कुराता हुआ नजर आयेगा। यह नजारा वास्तव में दर्शनीय होगा।

एक मार्च को एक दूसरे स्पर्श करते नजर आएंगे गुरु और शुक्र
एक मार्च को स्पर्श करते प्रतीत होंगे यह दोनों
शुक्र और बृहस्पति सबसे सुंदर चमकदार ग्रह होने के जाते, खगोल प्रेमियों की नजर इन पर बनी रहती है। 1 मार्च, 2023 को शुक्र बृहस्पति से 0.5 डिग्री की दूरी से गुजरेगा। यह एक आश्चर्यजनक दृश्य होगा और रोमांच से भर देगा। मार्च की शुरुआत में, जब दोनों निकटतम होंगे तो बृहस्पति -2.1 चमक यानी परिमाण पर और शुक्र -4.0 परिमाण पर चमक रहा होगा। वास्तव में शुक्र सूर्य और चंद्रमा के बाद आकाश में तीसरे सबसे चमकीले प्राकृतिक पिंड हैं। क्या आप विश्वास करेंगे कि दिन के उजाले में भी हम इसे नग्न आंखों से देख सकते हैं। दरसल शुक्र इतना चमकीला है कि तेज-दृष्टि वाले लोग इसे दिन के उजाले में भी देख सकते हैं। आज एक और घटना हुई।

फिर लौटकर आएगा यह एस्टीरॉइड

क्षुद्रग्रह का नाम 37638 पृथ्वी के पास से गुजर गया। क्षुद्रग्रह 37638 सूर्य की परिक्रमा कर अपने पाथ पर वापस लौट गया। वह पृथ्वी से छह लाख किमी की दूरी से गुजरा यह दूरी चंद्रमा की दूरी से भी बहुत दूर थी। लिहाजा धरती को इससे कोई खतरा नहीं था। यह आकाशीय पिंड 828 मीटर का है। वर्ष 1993 में इसे पहली बार देखा गया था। यह 11 किमी प्रति सेकंड की गति से गुजरा।

इवनिंग स्टार है शुक्र यानी वीनस

1 मार्च के बाद शुक्र इवनिंग स्टार बन जाएगा। दरसल शुक्र छह माह मॉर्निंग और छः महीने मॉर्निंग के नाम से भी जाना जाता है। मार्च से यह शाम का तारा बन जाएगा और अगले छह महीने तक शाम के आकाश के अनोखी चमक बिखेर रहा होगा। अगस्त 2023 तक हमारे चमकीले “शाम के तारे” के रूप में अपना राज्य जारी रखेगा। मगर बृहस्पति ग्रह मार्च के अंत तक सूर्यास्त की चकाचौंध में गायब हो जाएगा। बहरहाल मार्च मे इसे सूर्यास्त के बाद आसानी से पहचाना जा सकेगा।

https://space23lyear.com

श्रोत: अर्थस्काई।

फोटो: बबलू चंद्रा।


Share It!