स्पेसx 2023 में 1000 स्टारलिंक उपग्रह  लॉन्च करेगा

Share It!

स्पेसx 2023 में 1000 स्टारलिंक उपग्रह  लॉन्च करेगा

संचार की दुनिया में आसमानी क्रांति लाने वाली स्पेस कंपनी स्पेसएक्स इस वर्ष एक हजार सैटलाइट लॉन्च करने का लक्ष्य बनाया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 100 बार उड़ान भरेगा। स्पेसएक्स गत वर्ष 61 उड़ाने भरी थी, जबकि 2021 में 31 उड़ाने भरकर सैकड़ों सैटलाइट लॉन्च किए थे। इस साल वाह पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। स्पेसएक्स के सीईओ एलोन मस्क ने 2022 में प्रति सप्ताह एक लॉन्च करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसके चलते स्पेसएक्स ने 2022 में नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसमें दो राय नहीं कि दुनियाभर की स्पेस एजेंसियों स्पेसएक्स की कार्य क्षमता को देखकर हैरान हैं। पिछले दो साल कोविड लॉक डाउन की तमाम बंदिशों के बीच घिरे रहे, लेकिन एलन मस्क के हौंसले बुलंद होते चले गए। कई बार ऐसे भी क्षण आए, जब उसने अपने निर्धारित लक्ष्य को भी पीछे छोड़ दिया। कंपनी की असीम ऊंचाई वाले कीर्तिमान को स्पेसएक्स ने ट्वीटर के जरिए बताया है। इस हफ्ते स्पेसएक्स केवल दो घंटे के अंतराल में रॉकेट फाल्कन की एक जोड़ी बनाकर दो उड़ान भरने जा रहा है। स्पेसएक्स का यह नया कीर्तिमान होगा।

अभी तक 3718 स्टारलिंक सैटेलाइट लॉन्च कर चुका है स्पेसएक्स 

एवरीडेएस्ट्रोनॉट.कॉम के अनुसार, 52 स्टारलिंक उपग्रहों का नवीनतम बैच लॉन्च करेगा। स्पेस एक्स अब तक कुल 3718 उपग्रहों को लॉन्च कर चुका है। उनमें से बेकार हो चुके लगभग 300 को उनकी कक्षा से हटा दिया गया है। लगभग 3,400 अभी भी उड़ान भर रहे हैं। अब इस साल करीब 1,000 स्टारलिंक सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है।

आज भरेगा एक साथ दो उड़ाने

आज 8 जनवरी को सबसे पहले स्टारलिंक उपग्रहों का एक समूह फाल्कन 9 से शाम 6:54 बजे उड़ान भरेगा। कैलिफोर्निया में वैंडेनबर्ग स्पेस फ़ोर्स बेस से यह उड़ान भरी जाएगी। इसके ठीक दो घंटे बाद रात 11:55 ET (4:55 UTC) बजे फ़्लोरिडा में केप कैनावेरल से लॉन्च किया गया जाएगा। दूसरा फाल्कन संचार उपग्रहों को वितरित करने के लिए वनवेब के 16 मिशन को आगे बढ़ाएगा। वनवेब के प्रत्येक उपग्रह का वजन 150 किलोग्राम है। यह दूसरी बार होगा जब स्पेसएक्स ने अपने प्रतिस्पर्धी उपग्रहों को अंतरिक्ष में पहुंचाने जा रहा है। इससे पहले तीन जनवरी को पहली उड़ान भर चुका है।

भ्रमित ना हो आसमान में कोई उड़ती ट्रेन देखे तो

स्पेसएक्स का मकसद दुनिया को अत्याधुनिक संचार सेवा प्रदान करना है। इस मकसद में वह तेजी से आगे बढ़ रहा है और अभी तक 40 से अधिक देशों को इनारनेट सेवा प्रदान कर रहा है। जो वास्तव में अविस्मरणीय है। संचार युग को फतेह करने के लिए स्पेस स्पेसएक्स दर्जनों छोटे छोटे आकार के सैटलाइट एक साथ लॉन्च करता है, जो आसमान मे बहुत कम ऊंचाई पर अपनी कक्षा से गुजरते हैं। जिन्हे देखकर लोग भ्रमित हो जाते हैं और एलियन समेत UFO यानी अपरचित आसमानी वस्तु होने का कयास लगाते हैं । इससे एक भय का माहौल फैल जाता है। लिहाजा असमान में देखी गई किसी भी वस्तु की पुष्टि खगोलविदों से अवश्य करलें।

https://space23lyear.com

श्रोत: spesx माध्यम अर्थस्काई

फोटो: spesx

 


Share It!