आज 12.29 बजे छट जाएगा सूर्यग्रहण

Share It!

 

आज 12.29 बजे छट जाएगा सूर्यग्रहण

 

साल का पहला हाईब्रिड सूर्यग्रहण भारतीय समय के अनुसार 20 अप्रैल 2023 को सुबह 7:04 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:29 बजे समाप्त हो जाएगा। यह ग्रहण इससे पहले 2013 में लगा था। आज के बाद अगला 2031 में होगा, जबकि उसके बाद 2049 में होगा। भारत में यह ग्रहण नही लगेगा। 20 अप्रैल को वर्ष का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह दुर्लभ सूर्यग्रहण होगा, जो भारत में नही देखा जा सकेगा, बल्कि दुनिया के सीमित हिस्सों में देखा जा सकेगा। इस वर्ष सिर्फ चार ग्रहण लगेंगे। जिनमें सूर्य पर दो ग्रहण लगेंगे, जबकि दो चंद्रग्रहण होंगे। आज का ग्रहण हाईब्रिड यानी संकर सूर्यग्रहण होगा। इस ग्रहण का पाथ संकरा होने के कारण इसे संकर ग्रहण कहा जाता है। इस ग्रहण के पूर्णता का मार्ग उत्तर पश्चिम केप, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के एक दूरस्थ प्रायद्वीप के ऊपर से होकर जाएगा। इसके अलावा पूर्वी तिमोर के पूर्वी भागों में ग्रहण का प्रभाव रहेगा। डामर द्वीप में यह ग्रहण नजर आने वाला है। अंत में इंडोनेशिया में पापुआ प्रांत के कुछ ही हिस्सों में यह दुर्लभ सूर्य ग्रहण नजर आएगा। भारत में यह ग्रहण नही देखा जा सकेगा। ग्रहण सामान्य मगर अद्भुत खगोलीय घटना मानी जाती है। पृथ्वी व सूर्य के बीच चंद्रमा के आ जाने से सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना होती है। इसके ठीक 15 दिन बाद चंद्रग्रहण होगा। दूसरा सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। राशियों में होने वाले प्रभाव के लिहाज से ग्रहण अलग अहमियद रखते हो, लेकिन खगोल प्रेमियों की दृष्टि से यह सिर्फ आकर्षक घटना है। सूर्यग्रहण चार प्रकार के होते हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा से सूर्य का केवल एक हिस्सा ढका रहता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण में चन्द्रमा की छाया पूर्णरूप सूर्य को ढक लेती है। वैज्ञानिक लिहाज से पूर्ण सूर्य ग्रहण महत्वपूर्ण होता है। वलयाकार सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा की आंतरिक छाया पूर्णरूप से सूर्य को ढक नही पाती है और सूर्य के चारों ओर के किनारे ग्रहण से मुक्त रहते हैं। देखने में यह सूर्य ग्रहण बेहद सुंदर होता है।

श्रोत : एरीज।

फोटो: अर्थ स्काई।

 

 

 


Share It!