6 दिसम्बर को दुनिया की 90 फीसद आबादी एक पल को डूब जाएगी अंधेरे में 

Share It!

6 दिसम्बर को दुनिया की 90 फीसद आबादी वाला हिस्सा एक पल को डूब जाएगी अंधेरे में 
दुनिया में दिन, रात, महीने फिर साल के समय का चक्र कभी थमता नहीं है। इस बीच कन्ही के दिन बड़े तो कन्ही रातें लंबी हो जाती है। मगर शायद ही कभी आपने सोचा होगा कि कब दुनिया की अधिक आवादी स्याह अंधेरी रात में डूबती होगी। हां साल में एक रात ऐसी भी आती है, जब दुनिया की अधिकांश आबादी अंधेरे का सामना कर रही होती है। इस बार यह रात दिसंबर में 6/7 तारीख को आ रही है। जिसमें एक ऐसा क्षण आएगा जब दुनिया की 90 प्रतिशत आबादी रात के समय का अनुभव करेगी। यह समय पलभर का होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि एशिया, अफ्रीका और यूरोप का अधिकांश हिस्सा है जहां रात का हो रही होगा और दुनिया की अधिकांश आबादी इन्ही महाद्वीपों में निवास करती है।
रात का वो पहर होगा 01:26 बजे
समय की गणना के अनुसार यह रात 6 दिसंबर को आ रही है। खिले हुए चांद का अधिकांश हिस्सा चांदनी बिखेर रहा होगा और चांद की कुछ ही दूरी पर बृहस्पति ग्रह मुस्करा रहा होगा और तब रात का यह पहर  19:56 UT बजे अथवा भारतीय समय के समय के अनुसार तिथि बदल चुकी होगी और 7 दिसंबर 2022 रात का यह समय 01:26 बज रहा होगा। वैज्ञानिकों ने रात के इस पल को वैश्विक अंधकार का क्षण कहा है। हालाकि इस दौरान दुनिया की आबादी वाले हिस्से सूर्य की दिन की धूप नहाए होंगे। इन क्षेत्रों में अमेरिका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भाग भाग शामिल हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि विचार करें कि उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक्त रूप से वैश्विक जनसंख्या का लगभग 13% ही बनाते हैं।
कोलंबिया विश्वविद्यालय में वैज्ञानिकों की गणना 
यह गणना आसान नहीं है, लेकिन कंप्यूटर युग में गणना आसान हो गई है। काल गणना में कन्ही भी दिक्कत आती हो तो आंकड़े उठाओ और कम्प्यूटर में फीड कर दो और पलभर में नतीजा सामने होगा। यही  वैज्ञानिकों ने किया। कोलंबिया विश्वविद्यालय में  वैज्ञानिकों ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान सूचना नेटवर्क केंद्र से जनसंख्या डेटा डेटा कम्प्यूटर में डाल दिया। फिर वर्ष के प्रत्येक दिन के प्रत्येक मिनट के दिन, रात और तीन गोधूलि चरणों के लिए जनसंख्या डेटा की गणना की और नतीजा सामने आ गया।
वैज्ञानिकों ने कुछ महीने पहले नंबर क्रंचर्स ने एक इंटरनेट दावे की तथ्य-जांच की थी। तब उन्हें  आंशिक रूप से पता चला कि 8 जुलाई को दुनिया की 99% आबादी वाले क्षेत्र में सूर्य की रोशनी होगी। पता चला कि यह समय 8 जुलाई को वह समय UTC 11:15 बजे होगा। रोशनी वाले समय का पता चलने के बाद यह स्वाभाविक था कि वह समय भी होगा, जब दुनिया की अधिकांश आबादी वाला क्षेत्र अंधेरे का होगा। इसी विचार से यह अंधेरे के वक्त की गणना करने के लिए मजबूर कर दिया और यह जानकारी जुटाई गई।
दुनिया का सिर्फ आबादी वाला क्षेत्र 
हालाकि ऐसा कतई नहीं है कि 6 दिसंबर को  पृथ्वी में किसी क्षेत्र में अधिक अंधेरा हो जाएगा। यहां बात सिर्फ आबादी वाले क्षेत्र की हो रही है। इस दिन  किसी भी अन्य क्षण की तरह सूर्य 6 दिसंबर को 19:56 यूटीसी बजे ग्लोब के आधे हिस्से को रोशन करेगा। अन्य आधे हिस्से में अंधेरा रहेगा और वहां रहने वाले लोगों को रात का अनुभव होगा।
प्रो आर सी कपूर
भारतीय तारा भौतिकी संस्थान, बंगलुरु के रिटायर्ड वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक प्रो आर सी कपूर कहते हैं कि 6/7 दिसंबर की रात को दुनिया की अधिकांश आबादी वाले हिस्से के लोगों का अंधेरे का अनुभव सामान्य है। बहरहाल टेक्नोलॉजी के तेज विकास ने हमे बहुत कुछ जानकारी जुटाने में हमारा काम आसान किया है। इसमें कोई संदेह नही कि भविष्य ऐसी कई जानकारियां हमे मिलेंगी, जो हमारी कल्पनाओं से परे होंगी ।
https://space23lyear.com
श्रोत: Pro R C Kapoor  & Timeanddate.com
फोटो: NASA

Share It!