नासा का ऐलान, मंगल पर इंसान को उतारने का समय किया तय

Share It!

मंगल पर पहला कदम रखेगा इंसान

नासा ने इंसान को मंगल की धरती पर पहुंचाने का ऐलान कर दिया है। 2040 में इंसान के कदम मंगल की धरती पड़ेंगे। नासा की इस घोषणा से किसी दूसरे ग्रह पर बस्ती बसाने का सपना साकार होने में अधिक वक्त नहीं लगेगा। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए नासा जी तोड़ तैयारियों में जुट गया है।

पहला अंतरिक्ष दल 30 दिन बिताएगा मंगल की भूमि पर

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नासा के पास 17 साल का समय है। पहला मानव दल 30 दिन मंगल पर बीताएगा। मंगल पर पहुंचने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को छह माह का सफर तय करना होगा।
बियाबान मंगल की धरती पृथ्वी के रेगिस्तानों से भी कहीं अधिक सूनी है। मगर यही एक धरती है, जो पृथ्वी से परे किसी दूसरे ग्रह पर मानव बस्ती बसा सकती है। यही उम्मीद लिए दुनिया की सभी स्पेस एजेंसियों की नजर मंगल ग्रह पर टिकी हुई है।

नासा ने स्वीकार की दुस्साहसिक चुनौती

मंगल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा दूसरी एजेंसियों से कहीं अधिक नजर आता है और 2040 में मंगल की धरती पर पहला कदम रखने का ऐलान कर दिया है। अंतरिक्ष यात्रियों को मंगल ग्रह पर भेजना बेशक एक दुस्साहसी लक्ष्य है लेकिन नासा इस चुनौती पर पार पाने के लिए तैयार है।

2033 में अंतरिक्ष यात्री मंगल की परिक्रिमा करेंगे

नासा के अधिकारियों के अनुसार इस अभियान के पहले चरण के तहत अंतरिक्ष यात्री 2033 में मंगल की परिक्रमा करेंगे। मंगल के असमान से मंगल की धरती को देख पाना नया अनुभव देगा। जिससे कई नई जानकारियां हासिल होंगी। इसके बाद सात साल बाद अंतरिक्ष यात्री मंगल को रवाना होंगे। मंगल की धरती का सफर छह माह में पूरा हो सकेगा। यानी यात्रियों को 6 महीने पहले पृथ्वी छोड़नी होगी।

जिम रेउटर ने वाशिंगटन, डीसी में की घोषणा

नासा के अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी मिशन निदेशालय के सहयोगी प्रशासक जिम रेउटर ने वाशिंगटन, डीसी में मानव से मंगल शिखर सम्मेलन में मंगल मानव मिशन की जानकारी देते हुए कहा कि यह हमारे लिए एक साहसिक लक्ष्य है। अगले 16 वर्षों का समय बहुत अधिक नही है। इतने कम समय में हमे आवश्यक तकनीकों को हर हाल में विकसित करना होगा।

चंद्रमा पर होगा मंगल मिशन का कार्यालय

नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों को लाल ग्रह मंगल पर पहुंचाने के लिए ‘चंद्रमा से मंगल’ नामक कार्यालय होगा। यह कार्यालय मंगल व पृथ्वी के बीच सेतु का कार्य करेगा। नासा के वैज्ञानिकों के अलावा अनेक कर्मचारी इस कार्यालय में तैनात होंगे।

https://space23lyear.com

श्रोत व फोटो : नासा


Share It!