नासा ने ट्वीट कर दिखाया चंद्रमा के पीछे से कैसा दिखता है चांद और पृथ्वी 

Share It!

नासा ने ट्वीट कर दिखाया चंद्रमा के पीछे से कैसा दिखता है चांद और पृथ्वी 
NASA के आर्टेमिस 1 मिशन के तहत Orion ने अभी अभी  की ताज़ा तस्वीर ट्वीट की है। तस्वीर में सामने चंद्रमा है और उसके आगे पृथ्वी नजर आ रही है। इस तस्वीर से पता चलता है कि उत्तम तकनीक से निर्मित कैमरे की आधुनिक तकनीक को दर्शाता है। बहरहाल Artemis1 का ओरियन चन्द्रमा की कक्षा में पहुंच चुका है और दो साल बाद इंसान को चांद की धरती पर उतारने के लिए अपने काम को अंजाम तक पहुंचाने में जुट गया है। शुरुवाती चरण में ओरियन से मिल रहे परिणाम नासा के इतराने के लिए काफी हैं।
सेल्फी भेज चुका है ओरियन 
इससे पहले ओरियन ने उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली सेल्फी भेजी थी। सेल्फी 18 नवंबर को ली थी और इस सेल्फी को भी नासा ने आज ही जारी किया है। अंतरिक्ष में आर्टेमिस I मिशन बखूबी अपना काम कर रहा है और अंतरिक्ष में  नियमित रूप से  यान का बाहरी निरीक्षण कर रहा है। साथ ही पल पल की तस्वीर के साथ हालात का जायजा ले रहा है।
चंद्रमा की कक्षा में ओरियन 
ओरियन अंतरिक्ष यान चंद्रमा की कक्षा मे स्थापित हो चुका है। वह पृथ्वी से 270,000 मील की दूरी पर है। यह एक रिकॉर्ड दूरी है। बहरहाल वह चंद्रमा की सतह से करीब 40 हजार मील की दूरी से चंद्रमा की सतह की जानकारी जुटाएगा और उसके वातावरण का जायजा लेगा। प्रत्येक स्थिति के आंकड़े जुटाएगा, जो आर्टेमिस के अगले मिशन की तैयारी के लिए अति महत्वपूर्ण साबित होंगे। इसी उद्देश्य से यह मिशन लॉन्च किया गया था। फिलहाल ओरियन एक सप्ताह तक चंद्रमा की कक्षा में रहेगा और उसके वापस लौट आएगा। बता दें नासा का यह परीक्षण मिशन है। इसके बाद दो और मिशन भेजे जाएंगे। अंतिम मिशन में इंसान को चंद्रमा की धरती पर उतारा जाएगा।
30 नवंबर को मीडिया से रूबरू होगा नासा
नासा 30 नवंबर को आर्टेमिस 1 के पहले चरण की सफलता और चुनौतियों को मीडिया के साथ साझा करेगा। जिसमें ओरियन प्रतिगामी कक्षा से बाहर निकलने और पृथ्वी पर वापस यात्रा शुरू करने के बारे में समस्त जानकारी देगा। साथ ही  योजना का पूर्वावलोकन को साझा करेगा। ओरियन के चंद्र कक्षा से बाहर निकलने के दौरान वाली चुनौतियों की जानकारी देगा। साथ ही लाइव टीवी के जरिए ओरियन की वापसी को भी दिखाएगा।
नासा 2024 में चांद पर मानव मिशन की  तैयारियां अभी से 
नासा  स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट पर एक सफल प्रक्षेपण के बाद आर्टेमिस I 2024 में आर्टेमिस II पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगा। लॉन्च से पहले चंद्रमा के चारों ओर गहरे अंतरिक्ष के चरम वातावरण में एक कठोर मिशन पर ओरियन अंतरिक्ष यान का परीक्षण कर रहा है। आर्टेमिस में  जटिल मिशनों की एक श्रृंखला शामिल है। जिसके तहत चंद्रमा पर मानव अन्वेषण को सक्षम किया जाएगा। इसके बाद ही नासा  मंगल ग्रह पर मानव मिशन की तैयारी पर जुटेगा।
https://space23lyear.com
श्रेय: नासा
फोटो: नासा

Share It!