कभी भी हमारे निकट अंतरिक्ष में हो सकती है भीषण टकराव की घटना

Share It!

37 हजार मलवे के टुकड़ों से पट चुका है आसमान 

हमारी पृथ्वी के चारों ओर दिनोंदिन बढ़ता कचरा एक बड़ी समस्या बनते जा रहा है। जिस कारण कभी भी हमारे निकट अंतरिक्ष में कभी भी भीषण टकराव की घटना हो सकती है।  यह कचरा इस कदर फैल चुका है कि अब इनके आपस में टकराने की संभावना अधिक बढ़ने लगी है। पिछले दिनों दो निर्जीव सैटलाइट की आपसी भिडंत होते होते रह गई। यह दोनो इतने करीब से गुजरे कि इनके बीच की टक्कर मात्र 6 मीटर रह गई थी। अगर ये टकराव हो जाता तो दोनों सैटलाइट कई टुकड़ों में छिटक जाते और मालवा कहीं अधिक बढ़ जाता। शुक्र है कि यह टक्कर नही हुई। लियोलैब्स एक निजी कंपनी है जो यू.एस. और न्यूज़ीलैंड के स्टेशनों से पृथ्वी की निचली कक्षा का मुआयना करती है और 10 सेंटीमीटर जितनी छोटी वस्तुओं को ट्रैक करती है। लियोलैब्स ने इन दिनों उपग्रहों को गुजरते हुए 27 जनवरी की सुबह को देखा था।

984 किमी की ऊंचाई पर हुई थी यह घटना

लियोलैब्स के अनुसार निष्क्रिय उपग्रह 984 किमी की ऊंचाई पर थे। निष्क्रिय उपग्रह को 20वीं शताब्दी के अंत में प्रक्षेपित किया गया था। इनका काम समाप्त हो चुका था और निष्क्रिय होकर असमान में अपनी ऑर्बिट में आवारा घूम रहे थे।

37 हजार मलवे के टुकड़े घूम रहे हैं आसमान में

यह देखकर हैरत होती है की सॉफ्ट बॉल से बड़े मलबे के 37,000 से अधिक टुकड़े वर्तमान में अपनी कक्षा में घूम रहे हैं। इनमें से कब कौन किससे टकरा जाए , कह नही सकते हैं। यह अंतरिक्ष में फैला विशाल कबाड़ है, जो वैज्ञानिकों के लिए बढ़ी चिंता का कारण बनते जा रहा है। संकड़ो किमी ऊपर आसमान में फैले इस कचड़े को साफ करना बेहद जरूरी हो गया है और बड़ी बात यह है कि यह कचड़ा बढ़ते ही जा रहा है। कंपनी ने 950 से 1,050 किमी के निम्न-पृथ्वी कक्षा के क्षेत्र को खराब पड़ोस के रूप में वर्णित किया था। यह लॉन्च के दशकों पहले से सैकड़ों बचे हुए स्पेसक्राफ्ट से भरे कई क्षेत्रों में फैले हुए हैं।

अमेरिकी रक्षा विभाग 27 हजार मलवे के टुकड़ों पर रख रहा है नजर

वर्तमान में अमेरिकी रक्षा विभाग का अंतरिक्ष निगरानी नेटवर्क पृथ्वी के चारों ओर अंतरिक्ष में विचर रहे कबाड़ के 27,000 से अधिक टुकड़ों पर नज़र रख रहा है । यह टुकड़े कम से कम 128,160 किमी प्रति घंटा की गति से घूम रहे हैं। यह गति इतनी अधिक है कि इनसे टकराने वाला कोई भी निर्जीव व सजीव सैटेलाइट चूर चूर हो जाएगा। लंदन के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय के अनुसार की कक्षा में चार इंच या उससे बड़े स्पेस जंक के लगभग 34,000 टुकड़े हैं। यह टुकड़े किसी और चीज से टकराने पर विनाशकारी साबित हो सकते हैं।

कचरे को लेकर जागरुकता की सख्त जरूरत

स्थानीय अंतरिक्ष लेन को कैसे सुरक्षित बनाया जाए, इसके उपाय खोजने होंगे। साथ ही स्पेस के लिए काम कर रहे वैज्ञानिकों को इस बारे में गंभीरता से सोचना होगा की अधिक मालवा असमान में न फैले। बहरहाल इसके लिए जागरूकता बेहद जरूरी है।

https://space23lyear.com

श्रोत व फोटो: नासा।


Share It!