बृहस्पति सहेज के रखता है अपने चंद्रमाओं को

Share It!

बृहस्पति सहेज के रखता है अपने चंद्रमाओं को

इन दिनों नजर आ रहे बृहस्पति और उसके चार चांद को देख प्रतीत होता है कि वह अपने चंद्रमाओं को सहेज कर रखता है। यह नई तस्वीरों में नजर आता है।
हमारे सौरमंडल का सबसे बढ़ा ग्रह बृहस्पति हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है। जीवन की संभावनाओं को लेकर इसके उपग्रह भी वैज्ञानिकों की खोज का केंद्र बिंदु रहे हैं और इन दिनों गुरु अपने चार चंद्रमाओं के साथ आसमान में अनोखी छटा बिखेर रहा है। पिछली रात बृहस्पति के साथ चंद्रमा और उनके साथ बृहस्पति के चार चांद आसमान में अनूठा रंग बिखेर रहे थे।
आजकल मानसून के कारण आसमान साफ है।
धूल-मिट्टी के कण छट चुके हैं और रातों का आकाशीय नज़ारा दिलचस्प हो चला है। जिस कारण सितारों के साथ हमारे सौरमंडल के ग्रहों की फिजा भी बदली नजर आ रही है। एक ओर शनि ग्रह है तो दूसरी तरफ बृहस्पति अपने चार चंद्रमाओं के साथ अनोखे रंग में नजर आ रहा है। बृहस्पति को नग्न आंखों से देखा जा सकता है, लेकिन इसके उपग्रहों को निहारने के लिए बायनाकुलर की मदद से निहारा जा सकता है। बीती रात गुरु अपने चंद्रमा गेमीनीड, यूरोपा, कलिस्टो व आईओ के साथ देखा गया। खास बात यह थी कि यह चारों गुरु के साथ एक सीध में नजर आए। इनसे कुछ ही दूरी पर चंद्रमा भी विराजमान था, जो बेहद सुंदर नजर आ रहा था। इस बीच बादल भी आसमान में अलग नजारा पेश कर रहे थे औऱ गुरु के साथ उसके उपग्रहों के साथ अच्छादन की इस खगोलीय घटना को दिलचस्प बना रहे थे।

फोटो व लेखक : बबलू चंद्रा

चमकते बादलों के साथ हमारा चाँद व कुछ ही दूरी पर टिमटिमाता बृहस्पति का शानदार नजारा नैनीताल से इस तरह से नजर आया।
इसके अलावा अपने चार चांद के साथ एक सीध में नजर आता बृहस्पति


Share It!