ये पहर सुहाना था

Share It!

इस तरह का संयोग कभी कभार ही बन पाता है और आज हमारे सौरमंडल परिवार के तीनों खूबसूरत ग्रह एक लाइन में आ मिले। साथ ही तीनों ने रात के पहले पहर का सफर एक साथ तय किया। यह नजारा इतना मनमोहक था कि इस नजारे ने हर किसीको को अपनी ओर आकर्षित किया। जिसे कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे से कैद किया। शाम का अंधियारा शुरू होते ही यह तीनों नजर आने शुरू हो गए। सबसे ऊपर चंद्रमा मुस्कुरता प्रतीत हो रहा था तो उसके ठीक नीचे हमारे सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति अनूठी चमक बिखेर रहा था। इसके ठीक नीचे शुक्र ग्रह की चमक देखने लायक थी। गत दिवस भी यह एक दूसरे के बेहद करीब थे। लेकिन तब आज जैसा दृश्य नही था। खास बात यह है कि इस बार की अमावस कुछ अधिक लंबी थी और जब चांद का एक किनारा नजर आने लगा तो आसमान की सुंदरता कुछ और नजर आई। अब चांद इन दोनों ग्रहों से दूर होना शुरू हो जाएगा। मगर बृहस्पति और शुक्र का साथ अगले कुछ दिन बना रहेगा।

श्रोत: एरीज।

फोटो : बबलू चंद्रा।


Share It!