GRB 210905A- ब्रह्माण्ड के महाविस्फोट की बड़ी खोज

Share It!

ब्रह्माण्ड के भयानक विस्फोट की आश्चर्यजनक खोज 
ऊंचे आसमान की नितांत गहराइयों में क्या कुछ नहीं होता है,, हमारी कल्पनाओं से परे है। असीमित महाविशाल क्षेत्र में भयानक तोड़ फोड़,  टक्कर और महाविस्फोट की घटनाएं  अक्सर होते रहती हैं, लेकिन अंतर इतना है कि हम उन्हे देख नहीं सकते हैं। जिस कारण हम इन विनाशकारी घटनाओं से अनभिज्ञ रह जाते हैं, लेकिन खगोल विज्ञान का हमारा वैज्ञानिकतंत्र इन घटनाओं की खोज में जुटे रहते हैं और अब एक ऐसी विशाल घटना को खोज निकाला है, जो ब्रह्माण्ड की बड़ी घटनाओं में सुमार है। यह घटना गामा रे ब्रस्ट (जीआरबी ) यानी गामा-किरण का विस्फोट है। इटालियन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (आईएनएएफ) में एंड्रिया रॉसी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने इसकी खोज की है। इसका नाम GRB 210905A है।
जबरदस्त प्रकाश के साथ निकली बेशुमार ऊर्जा 
गामा-रे विस्फोट ब्रह्मांड में होने वाली महा शक्तिशाली विस्फोट हैं। इन्हे रात के समय आसमान में इनकी चमक को बार बार उठते हुए देख सकते हैं। यह विस्फोट दूर की आकाशगंगाओं में होते हैं। इस विस्फोट में बेशुमार मात्रा में प्रकाश निकलता है और असीमित ऊर्जा जबरदस्त मात्रा में छोड़ते हैं। इस तरह की घटनाओं को जानने के लिए वैज्ञानिक इनकी ढूंढ खोज में लगे रहते हैं। इनकी खोज में दुनिया की बड़ी दूरबीनों का सहारा लिया जाता है।
ब्रह्माण्ड की शिशु अवस्था के दौरान हुई थी यह हैरान करने वाली घटना
  शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम के अनुसार यह तबकि है, जब हमारा ब्रह्मांड शिशु अवस्था में था। तब हमारे ब्रह्माण्ड की आयु 880 मिलियन वर्ष की थी। यानी तब ब्राह्मण प्रारंभिक अवस्था में था और उसका विस्तार हो रहा था। यहां यह जानकर भी आश्चर्य होता है कि ब्रह्मांड के शुरुआती चरण में होने के बावजूद GRB जैसे खतरनाक विस्फोट होने लगे थे। यन्हा ये भी समझ लीजिए कि इतने पहले हुए विस्फोट का प्रकाश अब जाकर हम तक पहुंचा है। आम लोगों के लिए ये रहस्य हैरान करने वाला है, लेकिन सच्चाई यही है कि मानव विज्ञान इतना उन्नत हो चुका है कि समय का सटीक आंकलन करने में सक्षम है।
 प्रकाशित हुआ शोध
इटेलियन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (आईएनएएफ) के वैज्ञानिकों ने यह खोज की है, जो वैज्ञानिक एंड्रिया रॉसी के नेतृत्व में की गई। यह शोध वैज्ञानिकों ने 21 सितंबर 2022 के अंक में  खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी में  सहकर्मी-समीक्षा वाले पेपर में प्रकाशित हो चुका है। ।
नील गेहरल्स स्विफ्ट ऑब्जर्वेटरी और कोनस में लगे उपकरणों के जरिए विस्फोट का पता चला 
इस घटना का  पहली बार पिछले साल 5 सितंबर 2021 को पता चला। खास बात यह है कि इस विस्फोट का प्रकाश 12.8 बिलियन से भी अधिक साल बाद हमारी धरती पर पहुंच पाया। वैज्ञानिक कहते हैं कि वास्तव में यह एक बेहद लंबी यात्रा है। यह अब तक खोजे गए GRB में सबसे पुरानी घटनाओं में एक है। यह विस्फोट बहत जबरदस्त रहा होगा। इसमें बेहिसाब प्रकाश व ऊर्जा निकली होगी। नील गेहरल्स स्विफ्ट ऑब्जर्वेटरी और कोनस में लगे उपकरणों के जरिए इस घटना का सबसे पहले पता चला है। इस घटना को हबल और चंद्रा एक्स-रे वेधशाला दूरबीन से भी देखा गया।
विशाल तारे जितने तेजी से बड़ते हैं उतनी ही जल्दी खत्म हो जाते हैं
 जीआरबी की यह घटना अन्य जीआरबी घटनाओं के ही समान है, लेकिन यह भी हो सकता है कि यह अब तक कि सबसे पुरानी घटना भी हो सकती है। शोधकर्ता वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तक पाए गए सबसे शक्तिशाली और दूर के ब्रह्मांडीय विस्फोटों में से एक हो सकती है। लिहाजा कह सकते हैं कि ब्रह्माण्ड के इतिहास में यह दुर्लभ गामा-रे विस्फोट है। इस घटना की  यह अब तक की सबसे चमकदार मेजबान आकाशगंगा है। इस खोज से हमें पता चलता है कि विशाल तारे तेजी से विकसित होते हैं और जल्द ही विस्फोट के साथ इनका जीवन समाप्त हो जाता है।
ब्लैकहोल से हुई जीआरबी की उत्पत्ति
शोधकर्ताओं का कहना है कि जीआरबी 210905ए एक लंबे प्रकार का जीआरबी है जो एक ब्लैक होल से निकला है। वैज्ञानिकों ने  सुपरमैसिव ब्लैक होल की प्रतीकात्मक तस्वीर के जरिए इस घटना को समझाने का प्रयास किया है। जिसमें दिखाया गया है कि वह  कैसे तारों की पृष्ठभूमि को विकृत करता है और ब्लैक होल सिल्हूट का निर्माण करते हुए प्रकाश को कैप्चर करता है।
जानिए क्या है गामा किरणों का विस्फोट
गामा-किरणों का फटना ब्रह्मांड में सबसे शक्तिशाली एक घटना है। हम इसे  अपनी आंखों से नही देख सकते।  1970 के दशक की शुरुआत में हमारे उपग्रहों के जरिए अचानक इनका पता चल पाया। काफी अध्ययन के बाद खगोलविदों को GRB जैसी घटना की वास्तविकता का पता चल पता। बहरहाल यह खोज बेहद महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है, जो जीआरबी और उनके व्यवहार को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगी।
https://space23lyear.com/
स्रोत: शिशु ब्रह्मांड से एक विस्फोट: बहुत उच्च-जेड जीआरबी 210905ए। बाथ विश्वविद्यालय के माध्यम से।
 फोटो: नासा/स्विफ्ट/मैरी पैट हिरबीक-कीथ/जॉन जोन्स के माध्यम से।

Share It!