चन्द्रयान -3:-70 डिग्री सेल्सियस है चंद्रमा के दक्षिणी सतह का तापमान । उम्मीद से कई गुना मिला तापमान, वैज्ञानिक हैरान। 

Share It!

चन्द्रयान -3:-70 डिग्री सेल्सियस है चंद्रमा के दक्षिणी सतह का तापमान । उम्मीद से कई गुना मिला तापमान, वैज्ञानिक हैरान। 
चन्द्रयान -3 चंद्रमा की आश्चर्यजनक जानकारी सामने ला रहा है। नई जानकारी के अनुसार चंद्रमा की सतह का अधिकतम तापमान 70 डिग्री सेल्सियस है, जो उम्मीद से लगभग ढाई गुना अधिक है। वैज्ञानिकों को उम्मीद थी कि सतह का तापमान 20 से 30 सेल्सियस होगा। मगर इसके विपरीत 60 से 70 डिग्री सेल्सियस मिला। दक्षिणी ध्रुव पर इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती है। इसके अलावा सतह के नीचे का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस मिला है, जबकि पृथ्वी पर इस तापमान  मे अंतर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस होता है। इसरो ने चंद्रयान -3 से मिली  जानकारी में यह रिपोर्ट जारी की है। चंद्र सरफेस थर्मोफिजिकल (चेस्ट ) पेलोड  चंद्रमा के सतह के तापमान की यह नई जानकारी निकालकर सामने लाया है, जो हैरान करने वाली है। इसरो ने चंद्रमा की धरती के दक्षिणी ध्रुव पर तापमान का एक ग्राफ जारी किया है। जिसमे विभिन्न स्तर पर तापमान दर्शाया गया है। चन्द्रयान -3 का विक्रम लैंडर का पेलोड चंद्रमा की सतह के नीचे 10 सेमी गहराई तक खोदने में सक्षम है। साथ ही इसमें दस तरह के अलग सेंसर हैं, जो तापमान की विभिन्न स्तर पर जांच कर सकते हैं। चन्द्रमा के तापमान की नई खोज ने हैरान किया है। साथ ही दक्षिणी ध्रुव बर्फ मिलने की संभावना को भी धूमिल कर दिया है। 
चंद्रमा पर पानी की खोज 2009 में हो चुकी है। यह खोज चन्द्रयान 1 ने की थी और इसकी पुष्टि नासा ने नासा ने की थी। मगर वह जल तरल रूप में नही है। जिस कारण तरल जल की तलाश तेज हो गई है। माना जाता है कि चंद्रमा साउथ पोल मे तरल जल हो सकता है। शायद वह बर्फ के रूप में उपलब्ध हो।
भारतीय अंतरीक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) मिशन की नवीन जानकारी दे रहा है।
चन्द्रयान 3 पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस मिशन की अब तक कि सफलता से इसरो के हौंसले बुलंद हैं ।
  • श्रोत व फोटो: इसरो।

Share It!