जुलाई अंत तक आंखों से ओझल हो जाएंगे ये दो ग्रह

Share It!

जुलाई अंत तक आंखों से ओझल हो जाएंगे शुक्र व मंगल ग्रह

जुलाई के अंत में आसमान के दो चमकते ग्रह हमसे अलविदा कहने जा रहे हैं। अगले कुछ दिन इन्हे शाम के आसमान में देखने का आंखिरी मौका होगा। इन दोनो ग्रहों में एक शुक्र है और दूसरा मंगल है। यह दोनों ग्रह पिछले कई महीनों से शाम के आसमान की शोभा बढ़ा रहे थे।
ज्योतिषियों की दृष्टि में इन दोनो ग्रहों का विदा हो जाना, जाने किस राशि पर क्या असर डालेगा, लेकिन खगोल प्रेमियों के लिए यह निराशाजनक होगा। शुक्र हमारे सौरमंडल के सार्वाधिक खूबसूरत ग्रहों में स्थान रखता है। किस्से कहानियों में वीनस का जिक्र शिरमौर पर हुआ करता है। खूबसूरती के कसीदे वीनस को हमारे सौरमंडल में खास मुकाम पर स्थान देता है। मगर इस माह के बाद यह शाम के आसमान में नजरबंद हो जाएगा। मगर यह छिपा नहीं रह पाएगा और सुबह के आसमान में मुस्कुराता हुआ नजर आने लगेगा और छह माह की यात्रा पौ फटने से पहले तय करता नजर आयेगा। लाल ग्रह मंगल की बात करें तो सौरमंडल का यह ग्रह दुनियाभर के वैज्ञानिकों की निगाह में रहता है। वैज्ञानिक इस ग्रह को आंखों से ओझल नहीं होने देना चाहते। इसकी वजह है कि यही एकमात्र ग्रह है, जो मानव का कल संवार सकता है। दरअसल इस ग्रह पर मानव का अगला घर नजर आता है। अपने भविष्य के घर की कल्पना को लेकर वैज्ञानिक रात दिन इसकी खाक छानते फिर रहे हैं। मगर इस माह यह ग्रह शाम के आसमान से विदा लेने जा रहा है। आसमान में मंगल को आसानी से पहचाना जा सकता है। तारों की चमक से परे यह लालिमा लिए नजर आता है। जिस कारण लाल ग्रह को आसमान में पहचान पाना आसान हो जाता है। इन दिनों इसकी चमक थोड़ा फीकी पढ़ गई है। इसकी वजह इन दिनों हमसे काफी दूर जा चुका है।

दिन के उजाले में भी देखा जा सकता है वीनस

कम ही जानते हैं कि चन्द्रमा के बाद यही एकमात्र ग्रह है, जिसे दिन के उजाले में भी नग्न आंखों से देखा जा सकता है। बशर्त आई साइट दुरुस्त हों और इसकी सही दिशा की मौजूदगी का भी पता होना चाहिए। तब यह हल्का धुंधला नजर आ जाएगा। इस ग्रह की खासियत है कि यह सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है। इसका पारा 4 सौ डिग्री सेल्सियस पार कर जाता है।
श्रोत: अर्थ स्काई।
फोटो: बबलू चंद्रा।


Share It!