मंगल की धरती पर मिला भालू

Share It!

मंगल ग्रह पर मिला भालू

लाल ग्रह मंगल पर अजीबो गरीब आकृतियों की तस्वीरें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार जो तस्वीर सामने आई है, वह हैरान करने वाली है। यह तस्वीर एक भालू जैसी है। याद दिलचस्प आकृति है। जिसे नासा के वैज्ञानिकों ने खोजा है। मंगल की सतह पर बनी रही इस भालू जैसी आकृति कब और कैसे बनी, वैज्ञानिक इसका पता लगाने में जुट गए हैं। नासा के मार्स टोही ऑर्बिटर के जरिए यह खोज हुई है। एरिजोना विश्वविद्यालय इस भालू की आकृति को लेकर बताते हैं कि मंगल की इस सतह पर दो गड्डे हैं जो भाल की आंखें बनाते हैं और इसके थूथन के लिए एक वी-आकार की ढह गई पहाड़ी है। जिससे यह एक भालू की तस्वीर नजर आती है। साथ ही एक गोलाकार पहाड़ी भालू का सिर जैसी नजर आती है। भालू की नाक जैसी संरचना ज्वालामुखी या किसी अन्य कारण से बनी होगी।

अद्भुत तस्वीरों से पटा हुआ है लाल ग्रह

 

लाल ग्रह मंगल अनेकोनेक तस्वीरों से पटा हुए है। नासा ने पिछले साल भी एक अद्भुत आकृति देखी थी, जो एलियन दोरबे के समान दिखती थी। इस आकृति की तस्वीर नासा के क्यूरियोसिटी मार्स रोवर ने भेजी थी। यह आकृति एक अजीब चट्टान के निर्माण में बनी थी। इसी तरह पिछले साल फरवरी में एक बहुत अजीब तस्वीर सामने आई थी, जो लटके हुए इंसान जैसी नजर आ रही थी। तस्वीर के लटका हुए इंसान बेहद शांत प्रतीत हो रहा है। इसी तरह कुछ साल पहले मंगल पर एक महिला की तस्वीर सामने आई थी। वह तस्वीर भी बेहद मनमोहक थी। नासा के वैज्ञानिक कहते हैं कि मंगल की धरती पर बनी आकृतियां देख प्रतीत होता है कि वह हमारी धरती का ही कोई हिस्सा है। इसी क्रम में एक खरगोश भी मिला है, जो एक गड्डे के किनारे गांठदार चट्टान है । जिसे वैज्ञानिकों ने इसके आकार के आधार पर जेड खरगोश नाम दिया है।

मंगल पर अब तक 58 मिशन भेजे का चुके हैं

मंगल की जमीन को अपना बनाने के लिए दुनिया के समृद्ध देशों के बीच होड़ लगी हुई है। अभी तक 58 मिशन मंगल पर चलाए जा चुके। मंगल मिशन की शुरुवात सोवियत रूस से शुरू हुई। रूस ने पहला मिशन 1960 पर मंगल पर भेजा था। इसके बाद मंगल मिशन की दौड़ शुरू हो गई। इसमें भारत भी पीछे नहीं रहा और मार्स ऑर्बिटर मिशन भेजकर भारत ने इस रेस में खुद को शामिल कर लिया। भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उसने पहले लक्ष्य को एक झटके में हासिल कर लिया। यहीं से भारत पर सभी देशों की नजरे टिक गई। मंगल मिशन में कोई भी ऐसा देश नही है, जो पहली बार मर्तबा कामयाब हुआ हो।

नासा का अगला मानव मंगल मिशन आर्टेमिस

नासा मंगल पर पूरी तरह चढ़ाई करने की तैयारी करने जा रहा है। यह मिशन अति महत्वाकांक्षी माना जा रहा है। जिसमें पहली बार इंसान के कदम मंगल की धरती को स्पर्श करेंगे। यह मिशन 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन का नाम आर्टेमिस है। जिसका पहला परीक्षण मिशन सफल हो चुका है। यह मिशन चन्द्रमा के जरिए पूरा किया जाएगा। पहले इंसान चन्द्रमा पर पहुंचेगा। इसके बाद चन्द्रमा से मंगल का सफर शुरू करेगा।

https://space23lyear.com

श्रोत — नासा

फोटो- नासा


Share It!