फ्रांस के ऊपर गिरा जलता हुआ उल्का पिंड

Share It!

फ्रांस के ऊपर गिरा जलता हुआ क्षुद्रग्रह

एक क्षुद्रग्रह जलता हुआ फ्रांस के ऊपर जा गिरा। शुक्र है कोई अप्रिय घटना नही हुई। यह क्षुद्रग्रह करीब तीन फिट का था। जिसका काफी हिस्सा पृथ्वी के वातावरण में आते ही जल उठा । यह नजारा दर्शनीय था। फ्रांस के कई लोगों ने इस खगोलीय घटना को देखा और कैमरे में कैद किया। इसका बचा हुआ छोटा सा टुकड़ा भी खोज लिया गया है। जिसका वजन सिर्फ तीन किलो रह गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह नजारा बेहद सुंदर आतिशी जैसा था, जो कुछ ही सेकंड देखा जा सका। फ्रांस के नॉरमैंडी में यह खगोलीय घटना हुई है।

2023 CX1 नाम दिया गया इस पिंड का नाम

अंतर्राष्ट्रीय उल्का संगठन (IMO) के अनुसार यह क्षुद्रग्रह को पहले Sar2667 का नाम दिया गया था और अब 2023 CX1 के रूप में जाना जाता है। इसका ज्यादातर हिस्सा हमारे वातावरण में टूट गया। आईएमओ ने उस रेंज की गणना भी कर ली है जहां उल्कापिंड के टुकड़े गिरे होंगे। यह क्षेत्र एंजियंस और हौडेटोट हैं। माना जा रहा है कि शायद सबसे बड़ा टुकड़ा लगभग 3 किलो वजन का रहा होगा और जलने के बाद 2 किलो का रह गया।

सोमवार को घटी थी यह खगोलीय घटना

यह घटना 13 फरवरी, 2023 की है। इसका बचा हुआ हिस्सा अब मिल गया है। 18 वर्षीय लोइस लेब्लांक को यह टुकड़ा मिला है। यह युवक फ्रांसीसी खोज दल में शामिल था ।

अब तक सात उल्कापिंडों के अवशेष मिल पाए हैं

यह सिर्फ 7वीं बार है जब पृथ्वी के वायुमंडल से जलने के बाद बचा हुआ मिल पाया है। कुछ महीने पहले ही कनाडा मे भी उल्का में गिरा था। खगोलविदों ने कनाडा के ऊपर से टकराने के कुछ घंटे बाद ही उसी अवशेष खोज लिया था। इस क्षुद्रग्रह का नाम 2022 WJ1 था। इसने 19 नवंबर, 2022 को कनाडा के ऊपर हवा में प्रवेश किया।

2013 में रूस में गिरा क्षुद्रग्रह तबाही मचा गया था।

पिछले एक दशक में 2013 में एक क्षुद्रग्रह रूस के आकाश में आ धमका। यह क्षुद्रग्रह इतना बड़ा था कि पूरे इलाके को रोशनी से भर गया। इस क्षुद्रग्रह के धमाके से इतनी जबरदस्त आवाज हुई कि घरों की खिड़कियों के शीशे चटक गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। किसीको समझ नही आया कि यह क्या हुआ। दहशत के मारे भगदड़ मच गई। जैसे किसीने बम दाग दिया। मगर बाद में पता चला कि वह उल्का पिंड था, जो उनके आकाश में आ पहुंचा था।

https://space23lyear.com

श्रोत: अर्थस्काई

फोटो: स्पेस डॉट कॉम


Share It!