दुनिया की 99 फीसद आबादी 8 जुलाई को होगी दिन के उजाले में

Share It!

दुनिया की 99 फीसद आबादी होगी दिन के उजाले में

यह रोचक सत्य आज ही सामने आया है कि साल में एक दिन ऐसा भी आता है, जब दुनिया की 99 प्रतिशत आबादी को एक साथ सूर्य की रोशनी मिलती है। यह दिन हर साल आठ जुलाई को आता है। हालही में वैज्ञानिकों ने यह आश्चर्यजनक जुटाई है।
भारतीय समय के अनुसार यह वक्त शाम साढ़े चार बजे होगा।
यह अनूठी जानकारी है, जिसका खुलासा पिछले साल हुआ था, मगर इसकी पुष्टि अब हुई है। पहले यह खोज वैज्ञानिकों को अविश्वनीय लग रही थी। मगर इसकी सत्यता को लेकर दुनिया के समय की गणना करने वाली साइट टाइम एंड डेट डॉट कॉम को गत वर्ष इस सत्य का पता चलने पर इसकी पुष्टि कर दी थी, लेकिन संसय के बादल नही छट पाए थे। जिस कारण इस पर रिसर्च शुरू हो गई। पूरी दुनिया का आबादी के आधार पर क्षेत्र स्तर पर सूर्योदय व सूर्यास्त की जानकारी जुटाई गई । न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान सूचना नेटवर्क केंद्र से दिन व रात का डेटा और जनसंख्या का आंकड़ा जुटाया । तब जाकर पता चल पाया कि वास्तव में दुनिया में एक समय ऐसा भी आता है, जब भले ही किसी एक भाग में क्षणभर के लिए ही सही, उजाला रहता हो, कि विस्तृत जानकारी जुटाई और आठ जुलाई को हर वर्ष दुनिया का आबादी वाला 99 फीसद हिस्सा दिन के उजाले में रहता है। यह समय यूटीसी के अनुसार 11 बजे और आईटीसी भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े चार बजे होता है। अधिकांश आबादी वाले क्षेत्र पृथ्वी के दिन के किनारे या गोधूलि क्षेत्रों में से एक में होते हैं। इन आबादी वाले क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण पूर्व एशिया और अंटार्कटिका के कुछ हिस्से शामिल हैं।

अभी तक आमजन की नजरों से परे था यह सत्य

यह एक रोचक जानकारी है। विज्ञान के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है, लेकिन इस सत्य से अनभिज्ञ भी नही होना चाहिए। जैसाकि हम भू भाग के लिहाज से जानते हैं कि कब और कहां वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है और कब सबसे छोटी रात होती है। साथ ही दिन व रात के समय के बराबर रहने के बारे में भी सटीक जानकारी हम रखते हैं। अब आबादी के हिसाब से उजाले की जानकारी मिलना बढ़ी बात है।


Share It!