2023 न्यू ईयर स्टार सीरियस

Share It!

 ये है नए साल का सितारा सीरियस
सीरियस नववर्ष 2023 का तारा है। तारों की दुनिया का यही वह सितारा है, जो असमान में सबसे अधिक तेज बिखेरता है और हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। इस तारे का दूसरा नाम डॉग स्टार है। इसके नाम का अर्थ है चमकना या झुलसना। असमान में इस तारे की पहचान सबसे आसान है। ओरियन द हंटर तारामंडल के प्रमुख बेल्ट सितारों को देखें । एक सीध में नजर आने वाले तीन तारों के करीब सबसे अधिक चमकदार नजर आयेगा। वैज्ञानिक इस तारे को नए साल का तारा कहते हैं। नीले रंग में रंगा यह तारा हमारे आसमान में खास पहचान रखता है।
आधी रात को असमान में सबसे ऊपर होगा नए साल का तारा
नए साल का तारा इसलिए कहते हैं , क्योंकि जैसे ही आधी रात होती है नया साल शुरू होता है, तब
 वह आधी रात को आसमान में सबसे ऊंचाई पर होता है।  खगोलविद  सीरियस को आधी रात की पराकाष्ठा कहते हैं। अगले 30 हजार साल बाद इसकी चमक अधिक बढ़ जाएगी। जो 21 लाख साल तक बनी रहेगी। इसके बाद इसकी चमक फीकी पढ़नी शुरू हो जाएगी।
इस तरह रात का सफर करते हैं तारे
 तारों का सफर हमारे अपने सूर्य की तरह है।  तारे पूर्व में उदय होते हैं और आकाश में पश्चिम की ओर यात्रा करते हैं। जब सूर्य या कोई तारा आकाश के पूर्वी भाग में होता है, तो यह ऊपर की ओर चढ़ रहा होता है और जब कोई तारा पश्चिमी आकाश में होता है, तो वह नीचे की ओर उतर रहा होता है। इसलिए उदय और अस्त के बीच में सूर्य या कोई तारा आकाश में अपने उच्चतम बिंदु पर पहुँच जाता है। उच्चतम बिंदु में तब होता है, जब सूर्योदय व सूर्यास्त का मध्य का समय होता है।
ग्रहों के आगे थोड़ा फीकी पड़ जाती है सीरियस की चमक
निःसंदेह हमारे असमान में सीरियस सार्वाधिक सुन्दर सितारा है। मगर हमारे ग्रहों के आगे इसकी सुंदरता कुछ कम हो जाती है। चन्द्रमा के बाद शुक्र ग्रह है, जो सबसे अधिक चमकता नजर आता है। इसके बाद बृहस्पति ग्रह है। फिर मंगल ग्रह है। मंगल का रंग लालिमा लिए होगा। जिसे आप आसानी से पहचान सकते हैं। इसके बाद शनि को भी नग्न आंखों से देख सकते हैं। शनि इन दिनों थोड़ा दूर है तो इसे स्टार ट्रेक ऐप की मदद से देख सकते हैं। शुक्र को इन दिनों सूर्योदय के बाद कुछ ही समय के लिए देख सकते हैं। मंगल और गुरु को कई घंटे इन दिनों देख सकते हैं।
https://space23lyear.com
श्रोत: अर्थ स्काई व विकिपीडिया।
फोटो: अर्थ स्काई समूह।

Share It!